भोपाल: 25 जुलाई 2023। शिवराज सरकार विधानसभा चुनाव से पहले 50 हजार और पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करेगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। इसके आधार पर राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल को विज्ञापन निकालने के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे। बता दें कि एक लाख रिक्त पदों पर पहले से भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि 50 हजार रिक्त पदों पर और भर्ती की जाएगी। प्रदेश में लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण रिक्त पदों की संख्या अधिक हो गई थी। इससे विभागों का काम प्रभावित हो रहा था।
इसे देखते हुए सरकार ने एक लाख रिक्त पद 15 अगस्त के पहले भरने की प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्रारंभ की थी। अधिकारियों का कहना है कि 60 हजार से अधिक पदों पर चयन के लिए परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।
मप्र में कर्मचारियों की होगी भर्ती, चुनाव से पहले 50 हजार पदों के लिए शुरू होगी प्रक्रिया
Location:
भोपाल
👤Posted By: prativad
Views: 514
Related News
Latest News
- नंगे पैर चलने का चलन: दुनिया भर में लोग अपना रहे हैं ये ट्रेंड, जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण
- यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण के लिये बना है पॉक्सो अधिनियम
- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम | हिंदू महिला धारा 14(1) के तहत संपत्ति के पूर्ण स्वामित्व का दावा तभी कर सकती है जब उसके पास संपत्ति हो: सुप्रीम कोर्ट
- यूरोपीय संघ: फेसबुक और इंस्टाग्राम बच्चों को नशे की लत लगा सकते हैं, जांच शुरू
- मोदी वैश्विक अशांति के पार भारत को देख सकते हैं- विदेश मंत्री