×

राज्यपाल ने श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: डिजिटल डेस्क                                                                         Views: 3462

Bhopal: 17 दिसम्बर 2018। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस विधायक दल के नेता कमलनाथ को प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने किया।



शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एवं एच.डी. देवगौड़ा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमार स्वामी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, शरद पवार, शरद यादव, फारूख अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, बाबूलाल मरांडी, पंजाब राज्य के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के सांसद, विधायक, गणमान्य नागरिक तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related News

Latest News

Global News