भोपाल: 2 मई 2023। सागर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी। इस संबंध में बुधवार को कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रदेश के पुराने छह मेडिकल कालेजों में सबसे कम सीटें सागर में हैं।
सागर के बाद खोले गए कई कालेजों में डेढ़ सौ सीटें हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया के सीटें बढ़ाने के लिए तय मापदंड के अनुसार कालेज में पर्याप्त संसाधन भी हैं। अभी प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 2118 सीटें हैं।
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग में राजपत्रित और अराजपत्रित पदों पर भर्ती और पदोन्नति के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। राजपत्रित पदों पर भर्तियां लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) से की जाएंगी। दरअसल, सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी नए मेडिकल कालेज अब शासन के अधीन होंगे।
अभी संचालित हो रहे कालेज स्वशासी होते हैं। नए कालेज शासन के अधीन होने पर चिकित्सा शिक्षक (फैकल्टी) एक से दूसरे कालेज में स्थानांतरित किए जा सकेंगे। दूसरी बात यह कि चिकित्सा शिक्षकों की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग से की जाएंगी। नए भर्ती नियमों में पदोन्नति के पदों को सीधी भर्ती से भी कुछ सालों के लिए भरने का प्रविधान किया जा सकता है, जिससे नए कालेज खोलने में फैकल्टी की कमी आड़े नहीं आने पाए।
सागर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी
Location:
भोपाल
👤Posted By: prativad
Views: 532
Related News
Latest News
- यूरोपीय संघ: फेसबुक और इंस्टाग्राम बच्चों को नशे की लत लगा सकते हैं, जांच शुरू
- मोदी वैश्विक अशांति के पार भारत को देख सकते हैं- विदेश मंत्री
- उच्च न्यायालय ने सहयोग न करने पर वकील पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया
- कान्स के रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं ऐश्वर्या राय
- क्यों दुनिया भर में हो रही जल्दी मौतें