🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कृषि निर्यात के लिए नॉन टेरिफ बेरियर्स समाप्त करने के विशेष प्रयास करे केन्द्र

👤
DD
👁 1893 व्यूज
📍 Bhopal
कृषि निर्यात के लिए नॉन टेरिफ बेरियर्स समाप्त करने के विशेष प्रयास करे केन्द्र
कांट्रेक्टर फार्मिंग को बढ़ावा देने की नीति बनाएं

मुख्यमंत्री कमल नाथ का वीडियो कांफ्रेंस के जरिए नीति आयोग की बैठक में संबोधन



18 जुलाई 2019, मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भारतीय कृषकों की आय बढ़ाने, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उनके उत्पाद के निर्यात के लिए 'नॉन टेरिफ बेरियर्स' हटाने पर भारत सरकार से विशेष प्रयास करने को कहा है। श्री नाथ आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए नीति आयोग की कृषि के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्रियों की उच्चाधिकार समिति की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि भारत से बाहर के देशों विशेषकर यूरोप और अमेरिका में कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात में, जो अड़चनें हैं उन्हें दूर करने की बड़ी जरूरत है। इससे हम किसानों की आय में वृद्धि कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में संरचनागत सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट को किसान हितैषी बनाने के लिए पूरे देश में कॉमन स्टेंडर्ड एंड सर्टिफिकेशन व्यवस्था लागू होना चाहिए।



मुख्यमंत्री ने आने वाले सालों में कांट्रेक्ट फार्मिंग को बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि बदले हुए परिवेश में कांट्रेक्ट फार्मिंग को एक नया स्वरूप देने, प्रोत्साहित करने और आवश्यक सुविधाएँ देने की नीति बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई नीति में किसान और व्यापारी दोनों के हितों का संरक्षण हो।



मुख्यमंत्री ने अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम को समाप्त करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में इसकी उपयोगिता समाप्त हो गई है। किसानों के व्यापक हित में यह जरूरी है।



मुख्यमंत्री ने खाद्‌य प्र-संस्करण के क्षेत्र को नई संभावना वाला क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि इससे हम किसानों की आय में खासी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें ऐसी नीति बनानी होगी जो व्यापक होने के बजाए क्षेत्र विशेष आधारित है। मुख्यमंत्री ने हार्टिकल्चर और फ्लोरीकल्चर पर भी अधिक फोकस करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यह भी एक क्षेत्र है जिससे हम किसानों की आय दोगुना कर सकते हैं।



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री कमल नाथ के सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निश्चित ही उनके दिए गए सुझावों से कृषि क्षेत्र मजबूत होगा और कृषकों की आय बढ़ेगी।



बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एवं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू उपस्थित थे।
Tags :