26 जुलाई 2019। राज्य सरकार मनरेगा के तहत इस बार सडक़ों एवं नहरों के किनारों, सामुदायिक भूमि/शासकीय भूमि तथा सार्वजनिक भवन/सार्वजनिक परिसर (मोक्षधाम, खेल मैदान, विद्यालय, छात्रावास, पंचायत, सामुदायिक भवन आदि) में वृक्षारोपण का कार्य करायेगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती गौरी सिंह ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दियाा-निर्देश भेज दिये हैं। इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि यह वृक्षारोपण ग्राम पंचायतों द्वारा मजदूरों और पौधरक्षकों के माध्यम से, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूह एवं मिशन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने वाले अन्य स्व सहायता समूहों द्वारा तथा वन समितियों के माध्यम से किया जायेगा। दिशा-निर्देशों में बताया गया है कि सडक़ों एवं नहरों के किनारे प्रति किलोमीटर २०० पौधे, ब्लाक प्लांटेशन में ६२५ पौधे प्रति हैक्टेयर तथा सार्वजनिक परिसरों में २०० पौधे प्रति ग्राम पंचायत रोपें जायेंगे।
- डॉ. नवीन जोशी
मनरेगा के तहत सडक़ों एवं नहरों किनारे होगा वृक्षारोपण
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2140
Related News
Latest News
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
Latest Posts















