🔴 TRENDING NOW!
एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

11 और अल्पसंख्यक निजी कॉलेजों को मिली ऑनलाईन ई-प्रवेश प्रक्रिया से मुक्ति

👤
DD
👁 1393 व्यूज
📍 Bhopal
11 और अल्पसंख्यक निजी कॉलेजों को मिली ऑनलाईन ई-प्रवेश प्रक्रिया से मुक्ति
24 जुलाई 2020। राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त ने प्रदेश के 11 और निजी अल्पसंख्यक कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु ऑनलाईन ई-प्रवेश प्रक्रिया से मुक्ति प्रदान की है।
ये हैं 11 कॉलेज :
क्राईस्ट कॉलेज भोपाल, क्राईस्ट कॉलेज ब्यावरा, देल्ही कॉलेज रिछाडिय़ा आष्टा, गणेश प्रसाद वर्नी डिग्री कॉलेज घुवारा, इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क इंदौर, जेआर कीमती गल्र्स कॉलेज रामपुरा, कुसुमबाई जैन गल्र्स कॉलेज भिण्ड, एलबीएस कॉलेज गंजबासौदा, माता गुजरी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज इंदौर, निर्मला कॉलेज चंदेसरी तथा वर्धमान कन्या कॉलेज अशोकनगर।
ये लगाई शर्तें :
उच्च शिक्षा आयुक्त ने उक्त अल्पसंख्यक निजी कॉलेजों के लिये शर्तें लगाई हैं कि इन संस्थानों द्वारा प्रस्तुत अल्पसंख्यक मान्यता संबंधी प्रमाण-पत्र किसी भी समय पर गलत पाये जाने पर यह छूट स्वमेव समाप्त मानी जायेगी। इसके अलावा इन कॉलेजों द्वारा संबंधित विद्यार्थी का पंजीयन अनिवार्य होगा। अल्पसंख्यक संस्ािाओं के लिये विभागीय ई-प्रवेश पोर्टल पर माड्यूल उपलब्ध रहेगा। संस्ािायें उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका/समय-सारिणी का पालन करते हुये प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी अनिवार्य रुप से निर्धारित अवधि में पोर्टल पर अपनी संस्था के यूजर आईडी एवं पासवर्ड लॉगिन कर, दर्ज करेंगे। अंतिम तिथि के पश्चात यह माड्यूल स्वत: लॉक हो जायेगा। इसके अतिरिक्त इन कॉलेजों को अपने संचालक मंडल के पदाधिकारियों की अद्यतन सूची रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी से प्रमाणित कराकर तत्काल एक माह में उपलब्ध करायेंगे अन्यथा सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था के प्राचार्य की होगी।

-डॉ. नवीन जोशी
Tags :