🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए सभी विभाग सक्रियता से अपनी भूमिका निभायें: मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 3772 व्यूज
📍 Bhopal
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए सभी विभाग सक्रियता से अपनी भूमिका निभायें: मुख्यमंत्री श्री चौहान
वर्चुअल बैठकों और कार्यक्रमों का हो संचालन
मंत्री, अधिकारी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर प्रदेश कल्याण में जुट जाएं,तीन वर्ष में लक्ष्य पूरा होगा
प्रधानमंत्री श्री मोदी को सौंपेंगे ड्राफ्ट
14 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रीगण से अपने विभागों की नियमित समीक्षा कर जनकल्याण के प्रयासों को गति देने की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय से वर्चुअल कैबिनेट शुरू होने के पहले मंत्रियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप बनाने के लिए हाल ही में संपन्न वेबिनार में महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं।इनको जमीन पर उतारा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहन ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश वेबिनार में विद्वानों और विषय-विशेषज्ञों के साथ ही आमजनता के सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। इन्हें भी रोडमेप में स्थान दिया जाए। यह देखना होगा कि व्यवहारिक सुझाव अवश्य शामिल हो जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आव्हान पर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप बनाने के लिए वेबिनार के बाद मंत्रीगण समन्वय अधिकारी के साथ 16 अगस्त से बैठकें कर विभिन्न क्षेत्रों में विकास का प्रारूप तैयार करें। मंत्रियों के समूह आगामी 25 अगस्त तक अपनी सिफारिशें दे दें। मुख्मंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन सिफारिशों के मिलने के बाद नीति आयोग से चर्चा होगी। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश के विकास का 3 वर्ष का रोडमेप सौंपा जाएगा। मध्यप्रदेश के विकास के रोडमेप में वार्षिक के साथ ही अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक लक्ष्य भी होंगे।

योजनाओं के प्रचार पर ध्यान दें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक विभाग की गतिविधियां जनता तक पहुंचें। वर्चुअल कार्यक्रम, बैठकें आयोजित हों। इसके साथ ही शिलान्यास और लोकार्पण भी किए जाएं एवं हितग्राहियों के बैंक खाते में योजनाओं की राशि जमा करने का कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल में राजस्व संग्रहण में कमी आई है लेकिन इसके लिए वित्तीय व्यवस्था और प्रबंधन करते हुए आमजन के कल्याण पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए।

माफिया और मिलावटियों के विरुद्ध अभियान चले

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में माफिया और मिलावट करने वाले समाज विरोधी लोगों के विरुद्ध तीव्र अभियान चलाया जाए। दूध और अन्य उत्पादों में मिलावट का कृत्य अक्षम्य है।

महत्वपूर्ण योजनाओं के अमल पर फोकस करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रमसिद्धि अभियान, संबल योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, गरीब कल्याण रोजगार अभियान, लोक सेवा अधिनियम, वनाधिकार पट्टों का प्रदाय, श्रम सुधार, नये मंडी अधिनियम के क्रियान्वयन, जल जीवन मिशन, ग्रामीण पथ विक्रेता कल्याण योजना, हमारा घर हमारा विद्यालय और 15 अगस्त से प्रारंभ होने वाले सहयोग से सुरक्षा अभियान के क्रियान्वयन पर फोकस किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं रोजगार सेतु, आवास निर्माण और अन्य योजनाओं के ऑनलाइन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मजबूत इच्छा शक्ति और संकल्प के साथ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए अधिक से अधिक सक्रियता की अपेक्षा मंत्रियों और अधिकारियों से की है।
Tags :