🔴 TRENDING NOW!
एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

विश्वविद्यालय और महाविद्यालय गाँव गोद लेकर करवाएंगे विकास कार्य

👤
DD
👁 5174 व्यूज
📍 Bhopal
विश्वविद्यालय और महाविद्यालय गाँव गोद लेकर करवाएंगे विकास कार्य
मुख्यमंत्री श्री चौहान से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने की चाय पर चर्चा
27 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय पर चर्चा की और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नई शिक्षा नीति के संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग के नवाचारों को सराहनीय बताया।

मंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय एक गाँव को गोद लेकर गाँव में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे। इससे गाँव में विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा। ग्राम के विकास के लिए कुलपति, प्राचार्य और विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। शीघ्र ही यह पहल की जाएगी।

सामाजिक कुरीतियों को खत्म करेंगे

चाय पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान को डॉ. यादव ने जानकारी दी कि क्षेत्र विशेष के विकास के अलावा सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए भी अब महाविद्यालय आगे आएंगे। युवा शक्ति का इसमें उपयोग किया जाएगा। इसके पहले राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयाँ ऐसी गतिविधियाँ सीमित रूप में करती रही हैं।

गुणवत्ता पर पूरा ध्यान

मुख्यमंत्री श्री चौहान को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कोरोना काल में उच्च शिक्षा की व्यवस्थाओं और इस वर्ष परीक्षाएँ लेने की अनुमति प्राप्त होने के बाद किए जा रहे आवश्यक प्रबंधों की जानकारी दी। डॉ. यादव ने बताया कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा प्रत्येक संस्थान में शिक्षण की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है।

स्व-रोजगार के लिए तैयार करेंगे नए पाठ्यक्रम

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुछ अन्य नवाचार भी किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग कुछ ऐसे पाठ्यक्रम शुरू करेगा जो ग्रामीण युवाओं को स्व-रोजगार और विभिन्न संस्थाओं में प्लेसमेंट के लिए तैयार करेंगे। इससे सरकारी नौकरी पर निर्भरता को घटाया जा सकेगा। विशेष रूप से कृषि और पशुपालन से संबंधित रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री डॉ. यादव द्वारा जनजातीय बहुल क्षेत्रों और पिछड़ा वर्ग समुदाय के लिए उच्च शिक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।
Tags :