डॉ. नवीन जोशी
भोपाल 25 जुलाई 2022। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक की अवधि में जी-20 समूह की अध्यक्षता करेगा। इस अवधि में भारत के विभिन्न स्थानों पर 190 से भी अधिक बैठकों का आयोजन किया जाना है। मप्र के दो शहरों इंदौर एवं भोपाल में बैठकों का आयोजन होना है। राज्य में होने वाली जी-20 बैठकों के दौरान अंतराष्ट्रीय प्रतिभागियों के प्रवास पर उनके सत्कार, आवास, सुरक्षा इत्यादि की व्यवस्था हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया गया है।समिति में जीएडी एवं गृह विभाग के दोनों एसीएस, उद्योग विभाग के पीएस, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सीईओ सदस्य बनाये गये हैं जबकि पर्यटन विभाग के पीएस को सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में जीएडी ने आदेश जारी कर दिये हैं।
क्या है जी-20 समूह :
जी-20 समूह 19 देशों एवं यूरोपियन यूनियन का ग्रुप है। इसमें शामिल 19 देश हैं : अजेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चायना, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इण्डोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रुस, साउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, टर्की, ब्रिटेन एवं अमेरिका। इस ग्रुप का निर्माण अंतराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिये किया गया है।
जी-20 समूह की बैठक के लिये सीएस की अध्यक्षता में बनी समन्वय समिति
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1557
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















