🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

यात्री विमान चलाने वाली कंपनियों ने मलेशिया के लिये फ्लाईट चलाने में रुचि नहीं दिखाई

👤
prativad
👁 951 व्यूज
📍 Bhopal
यात्री विमान चलाने वाली कंपनियों ने मलेशिया के लिये फ्लाईट चलाने में रुचि नहीं दिखाई
05 फरवरी 2023। मप्र से मलेशिया के लिये इंटरनेशनल फ्लाईट चलाने में यात्री विमान चलाने वाली कंपनियों ने अब तक रुचि नहीं दिखाई है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे एक पत्र में कही है।
दरअसल मुख्यमंत्री चौहान ने सिंधिया से आग्रह किया था कि मलेशिया के लिये यह इंटरनेशनल फ्लाईट मप्र से चलाई जाये। इंदौर एयरपोर्ट में इंटरनेशनल फ्लाईट हेतु कस्टम क्लियरेंस बन चुका है जबकि भोपाल एयरपोर्ट पर यह शीघ्र स्थापित होने वाला है। इसी के मद्देनजर चौहान ने यह आग्रह किया था। इंदौर में हुये ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में सिंधिया ने आगामी अप्रैल माह से शारजाह के लिये इंदौर से फ्लाईट प्रारंभ करने की घोषणा की है परन्तु चौहान को भेजे अपने ताजा पत्र में मलेशिया के लिये फ्लाईट शुरु करने में असमर्थता जाहिर कर दी है। पत्र में उन्होंने कहा है कि पर्याप्त यात्री मिलने पर ही विमानन कंपनियां फ्लाइट शुरु करने के बारे में निर्णय लेती हैं, इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।
बस यह सुविधा रहेगी :
इंदौर एवं भोपाल में कस्टम क्लियरेंस होने से विदेश जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा जरुर मिल जायेगी कि उन्हें बार-बार कस्टम क्लियरेंस नहीं कराना होगा। यदि भोपाल से यात्री कस्टम क्लियरेंस करा लेता है और वह भोपाल से विमान द्वारा मुम्बई या दिल्ली जाकर इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ता है, तो उसे वहां पुन: कस्टम जांच नहीं कराना होगी।

- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :