20 फरवरी 2023। राज्य का वन विभाग अपने जबलपुर स्थित स्टेट फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के माध्यम से मंडला जिले में स्थित कान्हा टाईगर रिजर्व में वन्यप्राणी संरक्षण विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 27 से 29 अप्रैल 2023 तक करने जा रहा है। इसके लिये इन्स्टीट्यूट को डेढ़ करोड़ रुपयों का बजट उपलब्ध कराया गया है। पहले यह सम्मेलन पचमढ़ी और उसके बाद बांधवगढ़ में करने की योजना बनी थी परन्तु मुख्य सचिव की सहमति के बाद अब इसे कान्हा टाईगर रिजर्व में आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में चार विषयों पर चर्चा की जायेगी जिनमें शामिल है : वन्यप्राणी पापुलेशन मेनेजमेंट, वन्यप्राणी रहवास इकोलॉजी, वन्यप्राणी नीतियां एवं चुनौतियां तथा वन्यप्राणी एवं मानव के बीच द्वन्द तथा इससे बचने के उपाय। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिये विदेशी प्रतिनिधि से 600 यूएस डॉलर तथा उसके सहयोगी से 300 यूएस डालर, सार्क देशों के प्रतिनिधि से 300 यूएस डालर एवं सहयोगी से 150 यूएस डालर, भारतीय प्रतिनिधि के अंतर्गत स्टुडेन्ट से 5 हजार रुपये, प्रोफेशनल से 20 हजार रुपये एवं उसके सहयोगी से 10 हजार रुपये, रिटायर्ड वनाधिकारी से 10 हजार रुपये एवं उसके सहयोगी से 5 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रुप में लिये जायेंगे। सम्मेलन में भाग लेने हेतु 20 फरवरी 2023 तक आन्लाईन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन फीस में ठहरने, खाना-पीना एवं कान्फ्रेन्स किट शामिल रहेगा अर्थात यह आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा परन्तु इसमें सम्मेलन स्थल तक आने एवं जाने का यात्रा व्यय शामिल नहीं रहेगा।
- डॉ. नवीन जोशी

कान्हा टाईगर रिजर्व में होगा वन्यप्राणी संरक्षण विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 931
Related News
Latest News
- शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश से चयनित 11 विद्यार्थी और 11 शालाओं को मिला सम्मान
- हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चीन शी जिनपिंग की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए बनाएगा AI टूल, 1.1 अरब युआन का निवेश
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
Latest Posts















