20 मार्च 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में हुई ओलावृष्टि को लेकर सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा है कि फसलों को हुए नुकसान के सर्वे में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यहां अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों में असमय बारिश और ओलावृष्टि हुई है।
छह से आठ मार्च के हुई बारिश के दौरान पहले फेस का सर्वे पूरा हो चुका है। 16 से 19 मार्च तक दूसरे फेस का सर्वे शुरू हो चुका है।
सभी जगह सर्वे दल गठित हो चुके हैं और सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे दल में राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को शामिल किया गया है। फसल सर्वे का पूरा काम 25 मार्च तक हो जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसान भाईबहनों के साथ खड़ी है। राजस्व कृषि और पंचायत विकास के अमले को सर्वे में एक साथ शामिल करें।
सर्वे पूरा होने के बाद सूची को पंचायत के दफ्तर में लगा दिया जाए। सर्वे होने के बाद किसी किसान की आपत्ति आती है तो उसका भी निराकरण किया जाए। पूरी पारदर्शिता और संवेदना के साथ सरकार किसानों के साथ है । आरबीसी 6-4 के अंतर्गत फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। पशु हानि की भी सूचना आई है। पशु हानि के भी नुकसान की भरपाई मध्य प्रदेश सरकार करेगी।

फसलों को हुए नुकसान के सर्वे में लापरवाही नहीं होनी चाहिए - मुख्यमंत्री
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 691
Related News
Latest News
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
- रूस में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा अवसर, भारतीय कंपनियों को राजदूत का संदेश
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और हटवाने की तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन
- आंधी-अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक बाधा, ठीक करने युद्ध स्तर पर काम कर रही बिजली विभाग की टीमें
Latest Posts















