🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

गुजरात मॉडल पर मप्र के चार जिलों में बनेंगे सांस्कृतिक वन, 45 करोड़ मंजूर हुये

👤
prativad
👁 640 व्यूज
📍 Bhopal
गुजरात मॉडल पर मप्र के चार जिलों में बनेंगे सांस्कृतिक वन, 45 करोड़ मंजूर हुये
27 मार्च 2023। प्रदेश में गुजरात मॉडल पर चार जिलों में सांस्कृतिक वन बनाये जाएंगे। इसके लिये जहां वन विभाग में कैम्पा फण्ड के अंतर्गत 25 करोड़ और पर्यावरण विभाग के अंतर्गत 20 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव पर अमल करते हुये राज्य सरकार ने वन विभाग के एपीसीसीएफ यूके सुबुध्दि को गुजरात भेजकर वहां के हर जिले में हर साल बन रहे सांस्कृतिक वनों का अध्ययन कराया था। ये सांस्कृतिक वन स्थानीय विरासत को प्रदर्शित करने की थीम पर बने हैं तथा इनमें भारी संख्या में पर्यटक भी आते हैं।

राज्य के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने पहले चरण में चार जिलों में ये सांस्कृतिक वन बनाये जाने की स्वीकृति दे दी है। इनमें उज्जेन जिले में विक्रम यूनिवर्सिटी कैम्पस में महाकाल सांस्कृतिक वन, सतना जिले के चित्रकूट में राम वन, छतरपुर जिले के खजुराहो में विरासत वन बनाया जायेगा। जबकि भोपाल नगर में लिंक रोड-3 स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिटी फारेस्ट को सांस्कृतिक वन के रुप में विकसित करने की संभावनाओं को तलाशा जायेगा। प्रत्येक सांस्कृतिक वन 5-5 हैक्टेयर क्षेत्र का होगा जिसके लिये पर्यावरण विभाग बीस करोड़ रुपये की राशि वन विभाग को उपलब्ध करायेगा। इधर कैम्पा फण्ड के अंतर्गत भी गुजरात मॉडल के अनुसार सिटी पार्क विकसित करने के लिये 25 करोड़ रुपयों की स्वीकृति मुख्य सचिव ने दी है।


- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :