🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया

👤
prativad
👁 1358 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया
16 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।
इस यात्रा का उद्देश्य देश के सभी नागरिकों तक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें लाभान्वित करना है।
यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही उद्देश्य है कि देश के सभी नागरिकों तक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे और उन्हें लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति को भोजन, स्वास्थ्य, आवास आदि की गारंटी दे रही है, अपितु सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही है।

यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यात्रा में एक विशेष आईईसी वैन शामिल होगी, जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान सभी जिलों के नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित अभियान में आयुष्मान भारत - PMJAY, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम पोषण अभियान, हर घर जल - जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड और उन्नत कृषि यंत्र शामिल है।

शहरी क्षेत्रों में आयोजित अभियान में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत - PMJAY, पीएम आवास योजना (शहरी), वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, खेलो इंडिया और आरसीएस: उड़ान योजना शामिल है।

यात्रा के दौरान आईईसी वैन के साथ ही एग्री ड्रोन भी प्रदर्शित किया जाएगा। एग्री ड्रोन का निर्माण किसानों की सुविधा के लिये किया गया है। ड्रोन के इस्तेमाल से खेतों में खाद या दवा का छिड़काव कम समय में किया जा सकेगा। साथ ही एक एकड़ फसल में खाद या अन्य कीटनाशकों का छिड़काव लगभग 15 मिनिट में किया जा सकेगा। कृषि क्षेत्र में ड्रोन के प्रयोग से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख रुपये से 10 लाख रुपये के मध्य है।

मध्यप्रदेश शासन के कृषि कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा किसानों को उक्त ड्रोन क्रय करने में अनुदान दिया जायेगा। साथ ही ड्रोन ऑपरेट करने के लिये निर्माणकर्ता कंपनी के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।




Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :