🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

सांसदों, विधायकों से शिष्टाचार का पालन करने और कार्यक्रमों में आमंत्रित करने के निर्देश

👤
prativad
👁 1870 व्यूज
📍 भोपाल
सांसदों, विधायकों से शिष्टाचार का पालन करने और कार्यक्रमों में आमंत्रित करने के निर्देश
12 जनवरी 2014। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सभी विभाग प्रमुखों, संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के सीईओ को पत्र जारी कर सांसदों एवं विधायकों के पत्रों, निर्देशित शिष्टाचार का पालन तथा शासकीय कार्यक्रमों में आमंत्रित करने के निर्देश जारी किये हैं। पत्र में कहा गया है कि समय-समय पर सूचनायें प्राप्त होती रहती हैं कि सांसदों एवं विधायकों के साथ शिष्टाचार का पालन नहीं किया जाता है जिससे सांसदों एवं विधायकों को अपने कत्र्तव्यों के निर्वहन में असुविधायें होती हैं तथा राज्य शासन की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति की बैठकों के दौरान विधायकों की शिकायतें के निराकरण होने में विलम्ब, विभाग द्वारा जारी निर्देश के पालन का उल्लंघन होने का उल्लेख करते हुये समय-समय पर अप्रसन्नता व्यक्त की जाती है। इसलिये निर्देशित किया जाता है कि राज्य शासन द्वारा जारी शिष्टाचार के पालन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये।

उल्लेखनीय है कि संसदीय कार्य विभाग ने इस बारे में सबसे पहले 23 जनवरी 2002 को जीएडी को शिष्टाचार के पालन के संबंध में पत्र लिखा था और इसके बाद जीएडी ने 10 अगस्त 2004 से 4 अप्रैल 2022 तक कुल 19 बार इस शिष्टाचार का पालन करने के निर्देश जारी किये थे और अब पुन: बीसवीं बार ये निर्देश जारी किये गये हैं।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :