🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

मुख्य सचिव ने कैम्पा फण्ड से 1391 करोड़ रुपये स्वीकृत किये

👤
prativad
👁 1322 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्य सचिव ने कैम्पा फण्ड से 1391 करोड़ रुपये स्वीकृत किये
23 जनवरी 2024। राज्य की मुख्य सचिव वीरा राणा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये कैम्पा फण्ड से राशि लेने के लिये कुल 1391 करोड़ 15 लाख रुपयों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब राज्य का वन विभाग इस स्वीकृत राशि के अनुमोदन के लिये केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के पास जमा कैम्पा फण्ड में वह राशि जमा होती है जो नेट प्रेजेन्ट वेल्यु के तहत ली जाती है। किसी व्यक्ति या निकाय को वन भूमि डायवर्सन कर देने पर वृक्षारोपण हेतु नेट प्रेजेन्ट वेल्यु ली जाती है। मुख्य सचिव द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों में शामिल हैं : 25 हजार 494 हैक्टेयर बिगड़े वनों के सुधार हेतु 199 करोड़ 6 लाख रुपये, 5 हजार 53 हैक्टेयर क्षेत्र में बांस रोपण हेतु 47 करोड़ 9 लाख रुपये, 75 हैक्टेयर क्षेत्र में चंदन वृक्षारोपण हेतु 95 लाख रुपये, 6 हजार 658 हैक्टैयर क्षेत्र में मिश्रित वृक्षारोपण हेतु 85 करोड़ 44 लाख रुपये, 81 हैक्टेयर क्षेत्र में गुग्गल वृक्षारोपण हेतु 1 करोड़ 3 लाख रुपये, 615 हैक्टेयर क्षेत्र में सलई वृक्षारोपण हेतु 4 करोड़ 79 लाख रुपये, 4 हजार 196 हैक्टेयर क्षेत्र में वन विहीन पहाडिय़ों को हरा-भरा करने हेतु वृक्षारोपण हेतु 55 करोड़ 51 लाख रुपये, 117 हैक्टेयर क्षेत्र में अंजन वृक्षारोपण हेतु91 लाख रुपये, जैव विविधता संरक्षण नरो हिल्स सतना में 30 हैक्टेयर क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क की स्थापना हेतु 3 करोड़ 26 लाख रुपये, जल ग्रहण क्षेत्र उपचार के अंतर्गत माइक्रो शेड मैनेजमेंट प्लान सिंगरौली हेतु 11 करोड़ रुपये तथा चीता पुनस्र्थापना हेतु गांधी सागर अभयारण्य मंदसौर में वेटनरी केयर सेंटर की स्थापना हेतु 65 लाख रुपये।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :