🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

मध्‍यप्रदेश में 26 विभाग मार्च तक साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये व्यय कर सकेंगे

👤
prativad
👁 1486 व्यूज
📍 भोपाल
मध्‍यप्रदेश में 26 विभाग मार्च तक साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये व्यय कर सकेंगे
27 जनवरी 2024। राज्य के वित्त विभाग ने 26 विभागों के लिये विशेष व्यय सीमा निर्धारित कर दी जिसके अंतर्गत ये सभी 26 विभाग आगामी मार्च तक इन तीन माहों में कुल 8 हजार 623 करोड़ रुपये व्यय कर सकेंगे। यह सब आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विशेष व्यय सीमा उन विभागों के लिये होती है जिन पर त्रैमासिक व्यय सीमा लागू नहीं होती है। ये 26 विभाग हैं : पीएचई, लोनिवि, जल संसाधन, ऊर्जा, नर्मदा घाटी विकास, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य, वन, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, गृह, खेल, संस्कृति, राजस्व, अजा कल्याण, महिला एवं बाल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एमएसएमई, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग तथा खाद्य। इनमें आठ विभाग ऐसे हैं जिन्हें पीआईयू को निर्माण कार्यों के लिये राशि भुगतान करने के लिये अतिरिक्त राशि दी गई है तथा ये आठ विभाग हैं : स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, राजस्व एवं अजा कल्याण।


- नवीन जोशी द्वारा



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :