🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

मध्य प्रदेश की आदिवासी महिलाएं अब टेक्नोलॉजी क्षेत्र में लिखेंगी नई कहानी

👤
prativad
👁 4233 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश की आदिवासी महिलाएं अब टेक्नोलॉजी क्षेत्र में लिखेंगी नई कहानी
नोकिया और यूएन वीमन की साझेदारी से प्रदेश में शुरू हुआ अनूठा कार्यक्रम

5 सितम्बर 2024। मध्य प्रदेश की आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाली युवा महिलाओं के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगी है। नोकिया और यूएन वीमन की साझेदारी में शुरू हुए 'मेंटरिंग वूमेन, एम्पॉवरिंग फ्यूचर्स (MWEF)' कार्यक्रम के तहत इन महिलाओं को टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक कौशल और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम प्रदेश के 12 जनजाति बहुल जिलों में प्रारंभ किया गया है, जो 'WeSTEM' कार्यक्रम का हिस्सा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह पहल उन युवा महिलाओं को प्रेरणा और समर्थन प्रदान करने पर केंद्रित है, जो पहले से ही मध्य प्रदेश के चयनित जनजाति बहुल क्षेत्र में उच्च शिक्षा या व्यावसायिक STEM शिक्षा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम का मुख्य आधार परामर्श और मार्गदर्शन है, जो महिलाओं को STEM क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने और रोजगार में बने रहने में सहायता करता है। व्यापक और नवीनीकृत दृष्टिकोण से समूह मार्गदर्शन द्वारा मेंटरशिप जोड़ी बनाई जायेगी। छात्राओं को रिज़्यूमे बनाना, साक्षात्कार की तैयारी, कॅरियर निर्माण, डिजिटल कौशल निर्माण, कंपनी में काम करना, व्यक्तिगत ब्रांडिंग, नेतृत्व और अन्य सॉफ्ट स्किल्स पर कार्यशाला का लाभ मिलेगा। अगले तीन महीनों में 100 छात्राओं के लिए समूह मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जायेंगे। नोकिया की 20 महिला लीडर्स ने प्रतिभाशाली छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए स्वेच्छा से मेंटर बनने का निर्णय लिया है। नियमित चेक-इन और प्रतिक्रिया सत्र से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि मेंटरशिप कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ छात्राओं को मिल सके।

क्यों है यह कार्यक्रम खास?
आदिवासी महिलाओं को मिल रहा सशक्तिकरण: इस कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान भी दी जा रही है।
टेक्नोलॉजी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास: यह कार्यक्रम टेक्नोलॉजी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवाओं को रोजगार के अवसर: इस कार्यक्रम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

यूएन वीमन और नोकिया की साझेदारी का उद्देश्य देश के संदर्भ और प्राथमिकताओं के अनुसार महिलाओं की ऑनलाइन दुनिया में भागीदारी को बढ़ाना है। वर्ष 2024 में, यह कार्यक्रम अर्जेंटीना, भारत, जॉर्डन, फिलीपींस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया और तुर्की में लागू किया जा रहा है।

आगे का रास्ता
आने वाले समय में इस कार्यक्रम के माध्यम से और भी अधिक महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा। यह कार्यक्रम न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
Tags :