🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

हमने अभिनेता सलमान से मध्य प्रदेश में योगदान देने की अपील की है -सीएम कमलनाथ

👤
DD
👁 1386 व्यूज
📍 Bhopal
हमने अभिनेता सलमान से मध्य प्रदेश में योगदान देने की अपील की है -सीएम कमलनाथ
7 मार्च 2019। अभिनेता सलमान खान क्या राजनीति में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं. क्या वो मध्य प्रदेश से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. भोपाल में सीएम कमलनाथ ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए लेकिन साफ-साफ कुछ नहीं कहा. सलमान अप्रैल में 18 दिन तक मध्य प्रदेश में रहेंगे.



भोपाल में आज सीएम कमलनाथ ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए प्रेस क़ॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस लगभग खत्म होने को थी उसी दौरान सीएम ने कहा मैं राजनीति से अलग कुछ और बात बताना चाहता हूं. फिर उन्होंने कहा, मेरी सलमान खान से बात हुई है. सलमान 1 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक एमपी में रहेंगे. सीएम कमलनाथ ने बताया कि हमने सलमान से मध्य प्रदेश में योगदान देने की अपील की है. संंस्कृति और पर्यटन को प्रमोट करने के लिए उनसे बात हुई है.



सीएम कमलनाथ के इस एलान के साथ ही सलमान खान के मध्य प्रदेश से चुनाव लड़ने और पार्टी के लिए प्रचार करने की अटकलें तेज़ हो गयी हैं. ये वो समय होगा जब लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग चुकी होगी. ऐसे में सलमान किसी सरकार योजना के प्रचार के लिए तो आएंगे नहीं. इसलिए अटकलें हैं कि कहीं वो यहां से लोकसभा चुनाव तो नहीं लड़ रहे. हालांकि मीडिया ने जब सीएम से सलमान के चुनाव लडऩे के बारे में पूछा तो वो बिना जवाब दिए चले गए.



Tags :