7 फरवरी 2026। इंदौर से सामने आए एक प्रकरण पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संवेदनशील और त्वरित हस्तक्षेप किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिनेश प्रजापत और उनकी माता श्रीमती रामप्यारी बाई की वर्षों से लंबित समस्या का मानवीय दृष्टिकोण के साथ समाधान सुनिश्चित किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल KYC पूर्ण कर पेंशन प्रक्रिया शुरू कराई गई, साथ ही अरविंदो अस्पताल में उचित उपचार की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई और BLO के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कराई गई है।
त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत
सरकारी स्तर पर हुई इस त्वरित पहल से परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिनेश प्रजापत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी माता की पेंशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इलाज की समुचित व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गई है।
यह प्रकरण एक बार फिर यह दर्शाता है कि संवेदनशील प्रशासनिक हस्तक्षेप से आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।














