🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

शिवराज के आनंद संस्थान पर फिदा हुए कमलनाथ

👤
DD
👁 1470 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज के आनंद संस्थान पर फिदा हुए कमलनाथ
पहले किये बदलाव, अब कर रहे मेहरबानियां....

दो दिन से अधिक के टूर पर टी.ए.डी.ए. मिलेगा



9 मार्च 2019। शिवराज सरकार में बने आनंद मंत्रालय में कमलनाथ बराबर बदलाव करते जा रहे हैं । पहले इसका नाम बदला, फिर इसके दायित्व और बाद में अफसरों की तैनाती। अब इसमें काम करने वालों को 2 दिन से ज्यादा समय तक टूर पर रहने वाले स्टॉफ को अधिक टीए डीए देने का ऐलान कर दिया है।



राज्य शासन ने अध्यात्म विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों में भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो दिन तक का ही टीएडीए देने की बाध्यता खत्म कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि आनंद संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिन से अधिक के होते हैं। इसलिये अब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण अवधि तक का टीएडीए दिया जायेगा और इसे शासकीय कार्य अवधि माना जायेगा।



मंत्रालय के पांच निज सचिवों को तृतीय समयमान वेतनमान मिला



भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय भोपाल में पदस्थ पांच निज सचिवों को तीस साल की सेवा पूर्ण करने पर तृतीय उच्चतर समयमान वेतनमान प्रदान किया है। इन्हें अब सातवें वेतनमान में लेवल-14 रुपये 79,900-211700 प्रति माह दिया जायेगा। इनमें बुधराव मानकर को 15 जनवरी 2018 से, अशोक कुमार जोशी को 16 जून 2018 से, चिरोंजीलाल पुण्डे को 15 जून 2018 से, श्रीमती रीता त्यागी को 4 अगस्त 2018 से तथा विद्यासागर शुक्ला को 31 जुलाई 2018 से तृतीय उच्चतर समयमान वेतनमान का भुगतान एरियर सहित किया जायेगा।







(डॉ. नवीन जोशी)
Tags :