🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कांग्रेस का ट्वीटर वॉर, हैशटैग बीजेपी जुमला मेनिफेस्टो का छेड़ा अभियान

👤
DD
👁 1918 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस का ट्वीटर वॉर, हैशटैग बीजेपी जुमला मेनिफेस्टो का छेड़ा अभियान
पार्टी ने बीते पांच साल के काम को उपलब्धि बताते हुए अपने संकल्प पत्र को अगले पांच साल के लिए विजन बताया हैकांग्रेस का ट्वीटर वॉर, हैशटैग बीजेपी जुमला मेनिफेस्टो का छेड़ा अभियान



8 अप्रैल 2019। पार्टी ने बीते पांच साल के काम को उपलब्धि बताते हुए अपने संकल्प पत्र को अगले पांच साल के लिए विजन बताया है.

कांग्रेस के मेनिफेस्टो के जारी होने के बाद से ही जनता इंतेज़ार में थी की आखिर कब बीजेपी अपना चुनावी एजेंडा जनता से शेयर करेगी.लेकिन जनता से भी ज्यादा बीजेपी के मेनिफेस्टो का कॉग्रेस को इंतज़ार था.विरोधी दल ये जानना चाहता था की किन मुद्दो पर बीजेपी काम करेगी. मेनिफेस्टो जारी होते ही इसे कांग्रेस ने जुमला पत्र बताते हुए ट्वीटर पर इसके खिलाफ मुहिम छेड़ दी.



लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने इसे संकल्प-पत्र का नाम दिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी ने दिल्ली में घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी ने बीते पांच साल के काम को उपलब्धि बताते हुए अपने संकल्प पत्र को अगले पांच साल के लिए विजन बताया है.



पार्टी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने से लेकर 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिलाया है. बीजेपी ने राम मंदिर बनाने के अपने घोषणा को दोहराया है. उसने कहा है मंदिर निर्माण के लिए हर संभव कोशिश होगी. बीजेपी ने कांग्रेस के जन आवाज के मुकाबले में अपने घोषणा पत्र में घुसपैठ को रोकने से लेकर राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया है. बीजेपी ने 5 किलोमीटर में बैंकिंग की सुविधा से लेकर धारा 35ए हटाने की कोशिश की बात कही है.

Tags :