🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

शिवराज की संबल योजना अब कमलनाथ की "नया सवेरा" योजना कहलायेगी

👤
DD
👁 2624 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज की संबल योजना अब कमलनाथ की "नया सवेरा" योजना कहलायेगी
नये सिरे से जनकल्याण पोर्टल पर पंजीयन होगा और नया कार्ड बनेगा

17 जून 2019। प्रदेश के असंगठित श्रमिकों के लिये पिछली शिवराज सरकार द्वारा बनाई संबल योजना अब वर्तमान कमलनाथ सरकार में नया सवेरा योजना कहलायेगी। इसके लिये जनकल्याण पोर्टल पर नये सिरे से पंजीयन होगा और नया परिचय-पत्र बनेगा तथा इस योजना के तहत उन्हें लाभ मिलेगा। इस संबंध में श्रमायुक्त ने नये दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं।



जनकल्याण पोर्टल पर अब नये सिरे से इसके पात्र हितग्राहियारें का पंजीयन होगा जिसमें उनका आधार नंबर लिया जायेगा व मोबाईल नंबर भी दर्ज किया जायेगा। आधार सत्यापन के बाद नवीन पंजीयन प्रमाण-पत्र जनकल्याण पोर्टल से उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का भी लाभ मिलेगा। प्रदेश में कार्यरत लोक सेवा केंद्र तथा एमपी आनलाईन इस नवीन पंजीयन के लिये अधिकृत किये गये हैं।



नया सवेरा कार्ड प्राप्त करने के लिये श्रमिक को पुराना कार्ड नंबर, आधार नंबर व मोबाईल नंबर देना होगा। श्रमिकों के नाम एवं आधार नंबर का बायो-मीट्रिक/ओटीपी का उपयोग कर ई-केवायसी से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के उपरान्त नवीन लेमीनेटेड कार्ड पोर्टल से जनरेट कर नि:शुल्क प्रदाय किया जायेगा। इसके लिये कुछ शुल्क लगेगा जिसका निर्धारण राज्य का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग करेगा। इस नवीन योजना का क्रियान्वयन 15 सितम्बर तक पूर्ण किया जायेगा।



- डॉ. नवीन जोशी















किसान कर्ज वितरण में गड़बड़ी करने पर बैंक मैनेजर निलम्बित

17 जून 2019। कृषकों को ऋण वितरण, कृषि आदान आपूर्ति इत्यादि में लापरवाही बरतने एवं कृषकों को समयावधि में शासन निर्देशानुसार ऋण वितरण न करने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैंक की पिपल्यासडक़ ब्रान्च के मैनेजर पारसमल भंडारी को निलम्बित कर दिया है। इस ब्रांच मैनेजर के बारे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों ने भी शिकायत की थी। निलम्बनकाल में श्री भण्डारी का मुख्यालय सतवास निर्धारित किया गया है।





Tags :