🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य आगाज़, खिलाड़ियों को मिलेंगी करोड़ों की सुविधाएँ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

👤
prativad
👁 1135 व्यूज
📍 भोपाल
खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य आगाज़, खिलाड़ियों को मिलेंगी करोड़ों की सुविधाएँ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
13 जनवरी 2026। भोपाल के बोट क्लब पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मशाल प्रज्ज्वलन के साथ खेलों की औपचारिक घोषणा की। वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और आतिशबाजी के बीच हुआ यह आयोजन किसी अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह जैसा नजर आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत जब ओलंपिक स्तर की है, तो नतीजे भी उतने ही प्रभावी होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को “लाखों नहीं, करोड़ों” की सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान, तीनों के समग्र विकास पर सरकार का फोकस है। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि दिल से किया गया काम ही ऐसी छाप छोड़ता है।

इस अवसर पर मशहूर गायक शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। मुख्यमंत्री ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो, जर्सी, थीम सॉन्ग और शुभंकर का अनावरण किया। “मध्यप्रदेश की जय, सबकी विजय” स्लोगन को उन्होंने आयोजन की आत्मा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खेलों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मध्यप्रदेश भी उसी दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। खेलो एमपी यूथ गेम्स में पिट्टू जैसे पारंपरिक खेलों को शामिल कर नवाचार किया गया है। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं की ठोस व्यवस्था की गई है। अनुमान है कि करीब डेढ़ लाख खिलाड़ी इन खेलों में भाग लेंगे।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का लगातार विस्तार हो रहा है। यूथ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतियोगिताएँ 31 जनवरी तक चलेंगी।

राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को लगभग 4 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपये रहेगा। खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025 में कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएँ होंगी। देश में पहली बार खेल विभाग और खेल संघों के संयुक्त समन्वय से इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेशव्यापी सहभागिता
प्रदेश के 313 विकासखंडों से खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम में आयोजित होंगी। उद्घाटन समारोह में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags :