🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 22 हजार और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध बेड मात्र 6 हजार

👤
DD
👁 1201 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 22 हजार और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध बेड मात्र 6 हजार
होम आईसोलेशन पर ज्यादा रखे जा रहे हैं मरीज
7 अप्रैल 2021। प्रदेश के 51 जिलों के सरकारी अस्पतालों में 6 हजार 180 बेड कोरोना पाजीटिव मरीजों के लिये आरक्षित रखे गये हैं जिनमें 3 हजार 422 बेड आक्सीजन सपोर्टेड बेड हैं और 579 कोविड आईसीयू बेड हैं एवं शेष आईसोलेशन के लिये रिज़र्व बेड हैं। जबकि प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव केसेज करीब 22 हजार चल रहे हैं। जाहिर है, कि ज्यादातर कोरोना मरीजों को होम आईसोलेशन में भेजा जा रहा है या निजी अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है।
दरअसल राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने वर्तमान कोरोना पीक आवर्स में सभी जिलों के सिविल सर्जनों से कहा है कि वे जिला चिकित्सालयों में उपलब्ध कुल बेड में से 30 प्रतिशत बेड प्रसव, महिला एवं बच्चों के उपचार हेतु आरक्षित रखें जबकि 30 प्रतिशत बेड आपातकालीन उपचार के लिये रखें। शेष 40 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिये आरक्षित रखे जायें। सभी अस्पतालों में ऐसे आपरेशन दो माह तक स्थगित रखने के लिये कहा गया है जिनसे मरीज पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता हो। आपरेशन में संलग्र डाक्टरों को भी कोरोना मरीजों के भर्ती मरीजों के इलाज में लगाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश के 51 जिलों के सरकारी अस्पतालों में कुल बेड संख्या 15 हजार 450 है।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :