🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

पंच, सरपंच, जिला व जनपद सदस्यों के चुनाव एक साथ होंगे, जारी किये निर्देश

👤
DD
👁 1766 व्यूज
📍 Bhopal
पंच, सरपंच, जिला व जनपद सदस्यों के चुनाव एक साथ होंगे, जारी किये निर्देश
26 मई 2021। प्रदेश में पंच, सरपंच तथा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के आम चुनाव एक साथ होंगे। यानि मतदाता को एब बार ही मतदान केंद्र पर जाकर चारों के लिये मतदान करना होगा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों को इसकी तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव कार्यक्रम भी जारी किया जायेगा।
जारी निर्देशों के अनुसार, पंच एवं सरपंच के चुनाव मतपत्र से होंगे जबकि जिला व जनपद सदस्यों के चुनाव ईवीएम के जरिये होंगे। पंच पद के लिये सफेद रंग तथा सरपंच पद के लिये नीले रंग के मतपत्र मतदाता को दिये जायेंगे। पहले पंच, फिर सरपंच तथा इसके बाद जिला व जनपद सदस्यों के लिये मतदात करना होगा। जिला व जनपद सदस्यों के चुनाव के लिये अलग-अलग मशीने होंगी।
भारत चुनाव आयोग के मतदान प्रकोष्ठ का उपयोग होगा :
इस बार पंचायत क्षेत्रों में स्थापित मतदान केंद्रों में भारत चुनाव आयोग के मतदान प्रकोष्ठों का भी उपयोग किया जायेगा। इन प्रकोष्ठों पर अंकित भारत चुनाव आयोग के मोनो के ऊपर मप्र राज्य निर्वाचन आयोग नाम लिखा कागज सेलेटेप से चस्पा किया जायेगा। इन मतदान प्रकोष्ठों को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे, इसकी भी हिदायत दी गई है। यह भी कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध्ता के अनुसार, मतदान प्रकोष्ठों का सफेद कपड़े से चारों ओर से ढककर भी उपयोग किया जा सकता है। मतदान के बाद पहले पंच एवं सरपंच के मतपत्रों को गिना जायेगा तथा उसके बाद जिला व जनपद सदस्यों की सीबंद ईवीएम खोलकर मतगणना की जायेगी। यदि किसी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या ज्यादा है तो उसे अधिकतम 820 मतदाता के अनुसार दो भाग में बांटा जा सकेगा जिससे मतदान केंद्र में ज्यादा भीड़ न जमा हो सके।


डॉ. नवीन जोशी
Tags :