🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

हर घर नल से जल योजना बनी प्रदेश की समृद्धि और खुशहाल ग्रामीण जीवन का आधार

👤
prativad
👁 769 व्यूज
📍 भोपाल
हर घर नल से जल योजना बनी प्रदेश की समृद्धि और खुशहाल ग्रामीण जीवन का आधार
उज्जैन संभाग ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को पूर्ण कर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में उज्जैन बना मध्य प्रदेश का अग्रणी संभाग
उज्जैन संभाग के 7,09,065 ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेय जल

9 दिसंबर 2025। मध्य प्रदेश के हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निरंतर प्रयासों से जल जीवन मिशन को नई ऊंचाई मिल रही है। उज्जैन संभाग ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को पूर्ण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में उज्जैन प्रदेश का अग्रणी संभाग बना है, जहां अब तक 7 लाख 9 हजार 65 ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। हर घर नल से जल योजना प्रदेश की समृद्धि, आत्मनिर्भरता और खुशहाल ग्रामीण जीवन का आधार बनेगी।

शुद्ध पेज जल आपूर्ति से घटी जलजनित बीमारियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछले दो वर्षों में गांव-गांव तक महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं बच्चों के लिए शिक्षा और पोषण को प्राथमिकता दी है। प्रदेशभर में शुद्ध पेज जल सुविधाओं के विकास से बड़ी आबादी को राहत मिली है। जलजनित बीमारियों में कमी से ग्रामीण स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार नजर आ रहा है। पहले गांवों की महिलाएं दूर-दूर तक पानी लाने के लिए कठिनाई झेलती थीं, जिसमें उनका कीमती समय और मेहनत दोनों बर्बाद होती थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कल्याणकारी प्रयासों से घर-घर के आंगन में नल से जल उपलब्ध होने लगा है। महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को नई दिशा मिली है। उन्हें शिक्षा, स्वच्छता और आजीविका के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उज्जैन संभाग के जिलों को मिला नल जल योजना का लाभ
उज्जैन संभाग के उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच और आगर-मालवा जिलों के कुल 7 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। आगर-मालवा के 42,207, देवास के 1,65,383, नीचम के 31,957, उज्जैन के 1,71, 553, शाजापुर के 79,472, रतलाम के 1,49,603 और मंदसौर के 68,890 परिवार को नल जल योजना का लाभ मिला है।

प्रत्येक ग्रामीण घर को नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य
जल जीवन मिशन के अंतर्गत यह केवल पाइपलाइन बिछाने का कार्य नहीं है, बल्कि जल संरक्षण, जल गुणवत्ता परीक्षण, स्थानीय लोगों की सहभागिता और ग्रामीण जीवन को सम्मानजनक सुविधाओं से जोड़ने का अभिनव प्रयास है, जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। विभाग की ओर से शेष गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण घर को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा।
Tags :