🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

प्राथमिक सहकारी संस्थाओं में अब विकासखण्ड के सहकारी विस्तार अधिकारी प्रशासक बनेंगे

👤
DD
👁 2244 व्यूज
📍 Bhopal
प्राथमिक सहकारी संस्थाओं में अब विकासखण्ड के सहकारी विस्तार अधिकारी प्रशासक बनेंगे
डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 17 दिसंबर 2021। राज्य के सहकारिता आयुक्त नरेश पाल ने सहकारी संस्थाओं में पैक्स संस्थाओं (प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं) एवं विपणन सहकारी संस्थाओं में विकासखण्ड में पदस्थ सहकारी विस्तार अधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश जारी किये हैं।
इस संबंध में आयुक्त ने सभी जिलों के उप एवं सहायक सहकारिता आयुक्तों को इनकी नियुक्ति कर पालन प्रतिवेदन भेजने के लिये कहा है।
आयुक्त ने अपने निर्देशों में कहा है कि जिले की सहकारी संस्थाओं विशेष रूप से प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाएं (पैक्स) एवं विपणन सहकारी संस्थाओं में जिले के सहकारी अमले से प्रशासक नियुक्त किये गये हैं तथा कई कर्मचारियों के पास से कई संस्थाओं के प्रशासकों का प्रभार है, जो पास-पास न होकर दूर-देर स्थित हैं। इन कर्मचारियों द्वारा संस्थाओं का ऑडिट, निरीक्षण, जांच आदि कार्य भी सम्पन्न किये जाते हैं, जिससे विभिन्न स्थानों पर उन्हें आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है तथा संस्थाओ का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। निकट भविष्य में उपार्जन का कार्य प्रारंभ होगा। प्रभावी निगरानी हेतु एक क्लस्टर में प्रशासकों की संस्थाओं में उपस्थिति एवं कार्य संचालन आवश्यक है।
आयुक्त ने कहा है कि विकासखण्ड में पदस्थ सहकारी विस्तार अधिकारी को उस विकासखण्ड की समस्त पैक्स/विपणन में प्रशासक नियुक्त किया जाए, जिससे उसे कार्य करने में एवं संस्थाओं पर नियंत्रण रखने में सुविधा हो। यदि सहकारी संस्थाओं की संख्या अधिक है तो आसपास स्थित समितियों के प्रभार हेतु एक ही प्रशासक नियुक्त किया जावे, जिससे वह प्रभावी परिणाम दे सकें। प्रशासकों की नियुक्ति में परिवर्तन कर पालन प्रतिवेदन, जारी आदेशों की सूची सहित भेजी जाये।
Tags :