🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

लोक निर्माण विभाग ने अपने 40 रेस्ट हाऊस पर्यटन बोर्ड को सौंपे

👤
DD
👁 1094 व्यूज
📍 Bhopal
लोक निर्माण विभाग ने अपने 40 रेस्ट हाऊस पर्यटन बोर्ड को सौंपे

आय की हिस्सेदारी लेने की शर्ते भी हटा दी
30 साल की अवधि तक पर्यटन विभाग करेगा उपयोग

भोपाल 24 सितम्बर 2022। राज्य के लोक निर्माण विभाग ने अपने चालीस रेस्ट हाऊस आम पर्यटकों को उपलब्ध कराने के लिये मप्र पर्यटन बोर्ड को सौंप दिये हैं। पहले लोनिवि ने कहा था कि इन सौंपे गये रेस्टहाऊस से पर्यटन बोर्ड को जो आय होगी उसका एक निश्चित प्रतिशत लोनिवि को देना होगा परन्तु बाद में इस शर्त को खत्म कर दिया गया जिससे पर्यटन बोर्ड को अब कोई निश्चित राशि लोनिवि को नहीं देनी होगी।
लोनिवि ने अपने ये रेस्टहाऊस उसके भवन एवं भूमि सहित 30 वर्ष की अवधि के लिये पर्यटन बोर्ड को सौंपे हैं।
ये सौंपे हैं रेस्ट हाऊस :
बैतूल जिले में चोपना एवं शाहपुर, गुना जिले में बम्होरी, खटकिया व मकसूदनगढ़, होशंगाबाद जिले में ढेकना एवं सोहागपुर, रायसेन जिले में बरेली, उदयपुरा व ओबेदुल्लागंज, अशोकनगर जिले में चंदेरी, भिण्ड जिले में मालनपुर, मुरैना जिले में सबलगढ़, श्योपुर जिले में गोरस, शिवपुरी जिले में सुभाषपुरा, राजगढ़ जिले में राजगढ़ रेस्अ हाऊस एवं मोतीपुरा, बुरहानपुर जिले में असीरगढ़, बड़वानी जिले में सेंधवा, झाबुआ जिले में मेघनगर व थांदला, खरगौन जिले में बड़वाह, धामनोद रेड व पिपलिया, अनूपपुर जिले में राजेन्द्र ग्राम व अमरकंटक, सतना जिले में रामपुर बघेलान व चित्रकूट, सीधी जिले में मझौली, उमरिया जिले में ताला, दमोह जिले में बंधकपुर व खर्राघाट, छतरपुर जिले में भीमकुण्ड, सागर जिले में ढाना व रेहली, देवास जिले में सतवास, नीमच जिले में मोरवन व कुकड़ेश्वर तथा छिन्दवाड़ा जिले में तामिया एवं छिन्दवाड़ा रेस्टहाऊस।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि "हमने अपने 40 रेस्टहाऊस एमपी पर्यटन बोर्ड को सौंपे हैं। पहले इन रेस्टहाऊसों से होने वाली आय का एक हिस्सा हमें देने की बात थी परन्तु बाद में यह शर्त हटा दी गई है"।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :