🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

पुलिसकर्मियों को सायकल भत्ता के स्थान पर प्रति माह 15 लीटर पैट्रोल देने का प्रस्ताव

👤
DD
👁 1546 व्यूज
📍 Bhopal
पुलिसकर्मियों को सायकल भत्ता के स्थान पर प्रति माह 15 लीटर पैट्रोल देने का प्रस्ताव
भोपाल 12 नवंबर 2022। राज्य सरकार के गृह विभाग में हवालदार एवं आरक्षक को सायकल भत्ता के स्थान पर 15 लीटर प्रति माह पैट्रोल देने का प्रस्ताव है। यह भत्ता 45 साल पहले 8 मार्च 1977 को स्वीकृत किया गया था जिसके तहत 8 रुपये प्रति माह दिये जाते थे। वर्तमान में यह सायकल भत्ता नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार, निरीक्षक एवं उप निरीक्षक को 28 जून 1993 से प्रति माह 230 रुपये वाहन भत्ता दिया जा रहा है। लेकिन अब तक ये दोनों ही भत्ते पुनरीक्षित नहीं किये गये हैं तथा इनके स्थान पर निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के पुलिसकर्मियों को प्रति माह 15 लीटर पैट्रोल भत्ता देने का प्रस्ताव तैयर किया गया है जो लम्बे समय से विचाराधीन है।
गृह विभाग से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, निरीक्षक से आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों को 26 जून 2015 से पौष्टिक आहार भत्ता 650 रुपये प्रति माह मिल रहा है तथा इसे भी वर्तमान महंगाई की स्थिति देखते हुये बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था परन्तु वित्त विभाग ने इसे स्थगित रखा हुआ है।
उक्त के अलावा, निरीक्षक से आरक्षक तक विशेष पुलिस भत्ता 18 रुपये प्रति माह है जो 22 सितम्बर 1978 को स्वीकृत हुआ था और तब से अब तक बढ़ाया ही नहीं गया है। वर्दी धुलाई भत्ता 14 जुलाई 1994 से आरक्षक से हवालदार तक 20 रुपये एवं एवं एएसआई से राजपत्रित अधिकारी तक 30 रुपये प्रति माह मिल रहा है लेकिन 6 दिसम्बर 2003 को राजपत्रित अधिकारियों के लिये यह भत्ता 60 रुपये प्रति माह कर दिया गया तथा अब तक यह भत्ता भी किसी भी वर्ग में बढ़ाया नहीं गया है।
इसी प्रकार, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों को 29 जून 2011 से उनके मूल वेतन के 30 प्रतिशत के बराबर जोखित भत्ता दिया जाता है परन्तु मंत्रियों की सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों को 12 नवम्बर 1980 से मात्र 50 रुपये प्रति माह जोखिम भत्ता दिया जा रहा है। दोनों ही वर्ग में इन भत्तों को अब तक नहीं बढ़ाया गया है।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :