🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कारम बांध क्षतिग्रस्त होने पर डब्ल्युआरडी के आठ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी

👤
DD
👁 1409 व्यूज
📍 Bhopal
 कारम बांध क्षतिग्रस्त होने पर डब्ल्युआरडी के आठ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी

भोपाल 5 दिसंबर 2022। गत अगस्त माह में धार जिले में कारम मध्यम सिंचाई परियोजना वाले बांध के क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तीन माह बाद जल संसाधन विभाग के आठ दोषी अधिकारियों के खिलाफ आरोप-पत्र जारी कर दिये हैं। इन अधिकारियों में शामिल हैं : तत्कालीन प्रभारी मुख्य अभियंता नर्मदा ताप्ती कछार सीएस घटोले, तत्कालीन एसई जल संसाधन मंडल धार/इंदौर पी जोशी, तत्कालीन कार्यपालन यंत्री बीएल निनामा, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी विकार अहमद सिद्दीकी एवं चार तत्कालीन उपयंत्री विजय कुमार जत्थाप, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार राम एवं सुश्री दशावन्ता सिसौदिया।
इन सभी अधिकारियों को पन्द्रह दिन के अंदर अपना जवाब देने के लिये कहा गया है। इन पर आरोप है कि 304 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति वाले कारम बांध के निर्माण में सुपरवीजन और निर्माण की शर्तों का पालन न कराये जाने से बांध क्षतिग्रस्त हुआ जिससे 18 ग्रामों में जान-माल की तबाही रोकने हेतु आबादी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और बांध के दांये कोने में कट लगाकर चैनल बनाकर पानी की निकासी की गई। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :