🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

मीसाबंदियों के लिये बजट मद का नाम जयप्रकाश नारायण से लोकतंत्र सेनानी हुआ

👤
prativad
👁 1474 व्यूज
📍 Bhopal
मीसाबंदियों के लिये बजट मद का नाम जयप्रकाश नारायण से लोकतंत्र सेनानी हुआ
09 मार्च 2023। राज्य की भाजपा सरकार द्वारा आपातकाल के दौरान जेलों में बंद किये गये व्यक्तियों को 25 हजार रुपये प्रति माह सम्मान निधि दी जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के बजट में इस निधि का नाम लोकनायक जय प्रकाश सम्मान था जिसे अब बदल कर लोकतंत्र सेनानी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आपातकाल में स्वर्गीय जय प्रकाश नारायण ने ही इसके लिये जबर्दस्त आंदोलन चलया था। वर्ष 2008 में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार ने मीसाबंदियों को मासिक पेंशन देने के लिये लोक नायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डीआईआर, राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरुध्द व्यक्ति) सम्मान निधि नियम बनाये थे। लेकिन 9 अगस्त 2018 को भाजपा सरकार ने इसे कानूनी रुप देने के लिये मप्र लोकतंत्र सेनानी सम्मान एक्ट 2018 लागू किया और इसके तहत 18 सितम्बर 2018 को मप्र लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम जारी किये।
लेकिन वर्ष 2008 से सामान्य प्रशासन विभाग के बजट में मद का नाम लोकनायक जयप्रकाश सम्मान चल रहा था जिसमें वर्तमान वर्ष के लिये 60 करोड़ रुपयों का प्रावधान है। चूंकि इस सम्मान निधि के कानून एवं नियम का नाम लोकतंत्र सेनानी है इसलिये मप्र लोकतंत्र सेनानी संघ ने इस बजट हेड का नामकरण लोकनायक जयप्रकाश के स्थान पर लोकतंत्र सेनानी करने का आग्रह किया । नाम बदलने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकृति दे दी। आम बजट में बजट मद लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि नाम हो गया है।
दो हजार से अधिक को मिल रही है सम्मान निधि :
करीब 1100 मीसाबंदियों और 900 दिवंगत मीसाबंदियों की धर्मपत्नियों को पेंशन दी जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है। उनका नाम सीहोर जिले में दर्ज है परन्तु भोपाल में निवास होने के कारण उन्हें भोपाल जिला प्रशासन से यह पेंशन मिल रही है।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :