🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर हिना खान ने उमर अब्दुल्ला के फैसले की तारीफ की, कहा- ‘उन्होंने प्यार को चुना, यही सम्मान की बात है’ सेहत की अनदेखी पड़ सकती है भारी: रोजमर्रा की 7 आदतें जो दिल, दिमाग और शरीर को रख सकती हैं स्वस्थ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोपा 'संकल्प वृक्ष,' कहा- हमारी विशेषता है अनेकता में एकता

किराये के प्लेन एवं हेलीकाप्टर लेने निजी कंपनियों का होगा एमपेनलमेंट

👤
prativad
👁 893 व्यूज
📍 Bhopal
किराये के प्लेन एवं हेलीकाप्टर लेने निजी कंपनियों का होगा एमपेनलमेंट
22 मार्च 2023। राज्य सरकार निजी चार्टर कंपनियों एवं आपरेटरों से एक साल के लिये उनके प्लेन एवं हेलीकाप्टर किराये पर लेने के लिये एमपेनलमेंट करेगी। इसके लिये निजी कंपनियों से किराये की दरें आमंत्रित की गई हैं जो 24 मार्च को खोली जायेंगी।

एमपेनलमेंट हेतु जारी टेण्डर में शर्त रखी गई है कि प्लेन या तो डब्ल इंजन जेट हो या प्रापुलर वाला हो तथा वह 7 वीआईपी को ले जाने में सक्षम हो। हेलीकाप्टर भी डबल इंजन का हो जो 5/6 यात्री को ले जा सके। दोनों तरह के विमान एयर कंडीशन्ड हों। विमान के पायलट एवं तकनीकी स्टाफ को प्रति नाईट दस हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा। वर्ष 2012 के बाद मेनुफक्चर्ड हुये विमानों को किराये पर लेने हेतु प्राथमिकता दी जायेगी। विमान बुलाने पर यदि वह ग्राउण्ड पर ही रहता है तो न्यूनतम दो घण्टे का भुगतान आवश्यक रुप से किया जायेगा भले ही वह किसी यात्री को लेकर उड़ा ही न हो।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार हर साल निजी कंपनियों का एमपेनलमेंट करती है तथा वर्तमान में एमपेनल में चल रही निजी कंपनियों का ठेका 31 मार्च 2023 को खत्म हो रहा है। चूंकि वर्ष 2020 में लिया गया स्टेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है तथा नया जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया जारी है, इसलिये राज्य सरकार तब तक किराये के प्लेन एवं हेलीकाप्टर उपयोग करेगी।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :