🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सागर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी

👤
prativad
👁 1005 व्यूज
📍 भोपाल
सागर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी
2 मई 2023। सागर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी। इस संबंध में बुधवार को कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रदेश के पुराने छह मेडिकल कालेजों में सबसे कम सीटें सागर में हैं।

सागर के बाद खोले गए कई कालेजों में डेढ़ सौ सीटें हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया के सीटें बढ़ाने के लिए तय मापदंड के अनुसार कालेज में पर्याप्त संसाधन भी हैं। अभी प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 2118 सीटें हैं।
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग में राजपत्रित और अराजपत्रित पदों पर भर्ती और पदोन्नति के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। राजपत्रित पदों पर भर्तियां लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) से की जाएंगी। दरअसल, सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी नए मेडिकल कालेज अब शासन के अधीन होंगे।

अभी संचालित हो रहे कालेज स्वशासी होते हैं। नए कालेज शासन के अधीन होने पर चिकित्सा शिक्षक (फैकल्टी) एक से दूसरे कालेज में स्थानांतरित किए जा सकेंगे। दूसरी बात यह कि चिकित्सा शिक्षकों की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग से की जाएंगी। नए भर्ती नियमों में पदोन्नति के पदों को सीधी भर्ती से भी कुछ सालों के लिए भरने का प्रविधान किया जा सकता है, जिससे नए कालेज खोलने में फैकल्टी की कमी आड़े नहीं आने पाए।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :