17 जनवरी 2024। राज्य के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के रुद्रखेड़ा जलाशय के क्षतिग्रस्त होने पर जलसंसाधन विभाग के छह अफसरों को निलम्बित कर उन्हें 17 अक्टूबर 2006 को आरोप-पत्र जारी किये गये थे। इनमें चार अफसर दोषी पाये गये जिनमें तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एससी व्यास भी शामिल थे और उन्हें उनके स्वत्वों से 22 लाख 59 हजार 600 रुपये वसूली करने के दण्ड से दण्डित किया गया। ऐसा ही दण्ड तीन अन्य अधिकारियों तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी केपी शर्मा, तत्कालीन उपयंत्री एसपी जैन एवं तत्कालीन बांध निरीक्षक शशांक अठावले को भी दिया गया। लेकिन तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एससी व्यास हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीट कोर्ट तक गये तथा अब न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार को ब्याज सहित व्यास को 30 लाख 31 हजार 236 रुपयों के भुगतान के आदेश जारी करने पड़े हैं तथा आदेश में लिखना पड़ा है कि इस भुगतान के आदेश का अंश भविष्य में अन्य प्रकरणों के लिये उदाहरण स्वरुप मान्य नहीं होगा।
- डॉ. नवीन जोशी

जलाशय के क्षतिग्रस्त होने पर दण्डित कार्यपालन यंत्री को 30 लाख 31 हजार 236 रुपयों के भुगतान के आदेश जारी
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1894
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















