19 जनवरी 2024। गड़बड़ी करने की विभिन्न प्रकार की शिकायतें मिलने पर वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय के सीएम सचिवालय में स्थित मुख्यमंत्री स्वेच्दानुदान शाखा से करीब 25 वर्षों से पदस्थ कर्मचारी तारिक कुरैशी को हटा दिया गया है। यह कर्मचारी दरअसल मूल रुप से तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल पालिटेक्निक कालेज भोपाल में पदस्थ था और उसने अपना संलग्रीकरण सीएम स्वेच्छानुदान निधि शाखा में करा लिया था। इतने लम्बे समय तक कोई भी कर्मचारी बिना सक्षम अनुमति के पदस्थ नहीं रह सकता है तथा पहले भी इसे हटाये जाने की कार्यवाही हुई थी परन्तु यह कर्मचारी अपने प्रभाव का उपयोग कर हटाने की कार्यवाही रुकवा लेता था। इसके खिलाफ गड़बड़ी करने की अनेक शिकायतें थीं। मोहन यादव के सीएम बनने के बाद उसे अब इस शाखा से हटा दिया है और उसे वापस उसकी मूल पदस्थापना पर भेज दिया है और एक सरकारी चिकित्सक डाक्टर महेन्द्र सिंह कदम को इस सीएम स्वेच्छानुदान निधि शाखा में पदस्थ कर दिया गया है जिससे चिकित्सकीय प्रकरणों में सहायता लेने के आवेदनों का वे उचित परीक्षण कर सकें। डा. कदम डेढ़ साल पहले भी यहीं पदस्थ थे परन्तु उन्हें गड़बडिय़ां करने की शिकायतों के आधार पर हटा दिया गया था तथा अब वे फिर यहां पदस्थ हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम स्वेच्छानुदान निधि में दो सौ से तीन सौ करोड़ रुपये की राशि रहती है।
- डॉ. नवीन जोशी

25 साल से सीएम स्वेच्छानुदान में पदस्थ कर्मचारी को शिकायत मिलने पर हटाया
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1775
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















