🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

पुलिस की तीन इकाईयों में हुआ कपटपूर्ण भुगतान, होगी एफआईआर

👤
prativad
👁 1377 व्यूज
📍 भोपाल
पुलिस की तीन इकाईयों में हुआ कपटपूर्ण भुगतान, होगी एफआईआर
11 फरवरी 2024। राज्य के वित्त विभाग के अंतर्गत कार्यरत आयुक्त कोष एवं लेखा ने पुलिस की तीन इकाईयों कार्यालय एसी होशंगाबाद, सेनानी 34 वीं वाहिनी विसबल धार एवं कार्यालय एसपी शिवपुरी में गबन/कपटपूर्ण भुगतान एवं अधिक भुगतान के प्रकरण जांच में पाये हैं तथा इससे पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया है। इस पर अब पुलिस मुख्यालय भोपाल की कल्याण एवं लेखा शाखा के एडीजीपी अनिल कुमार ने सभी पुलिस इकाईयों को पत्र जारी कर कहा है कि ऐसे मामले सामने आने पर एफटाईआर की जाये, निलम्बन की कार्यवाही करें तथा सिविल सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करें और अधिक भुगतान की राशि ब्याज सहित वसूली जाये। पत्र में यह भी कहा गया है कि सभी डीडीओ द्वारा लाग-इन आईडी एवं पासवर्ड अलग-अलग निर्धारित कर, पासवर्ड किसी अन्य कर्मचारी से शेयर नहीं की जाये। कपटपूर्ण भुगतान एवं गबन की घटना की पुष्टि होने के उपरान्त भी संबंधित किसी भी पुलिस इकाई द्वारा पुलिस मुख्यालय को सूचना नहीं दी जाती है, इसलिये इसकी जानकारी की गई कार्यवाही के साथ अविलम्ब पुलिस मुख्यालय को भेजी जाये।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :