🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

उचित मूल्‍य दुकानों द्वारा वितरित राशन सामग्री पर देय कमीशन का ऑनलाईन भुगतान शुरू

👤
prativad
👁 1488 व्यूज
📍 भोपाल
 उचित मूल्‍य दुकानों द्वारा वितरित राशन सामग्री पर देय कमीशन का ऑनलाईन भुगतान शुरू
उज्जैन जिले से हुआ शुरूआत, बड़वानी, विदिशा एवं मुरैना जिलों में भी शुभारंभ
अगले माह से शेष जिलों शुरू होगी ऑनलाईन भुगतान व्‍यवस्‍था
22 फरवरी 2024। प्रदेश में उचित मूल्‍य दुकानों को कमीशन का ऑनलाईन भुगतान व्‍यवस्‍था प्रारम्‍भ की गई है। उज्जैन जिले से इसकी शुरूआत हो गई है। साथ ही बड़वानी, विदिशा एवं मुरैना जिले में भी आज से ऑनलाईन भुगतान व्‍यवस्‍था शुरू हो गई है। अगले माह से शेष जिलों की उचित मूल्‍य दुकानों को भी ऑनलाईन कमीशन भुगतान की व्‍यवस्‍था की जायेगी।

अपर मुख्‍य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने उज्‍जैन जिले की 790 उचित मूल्‍य दुकानों को राशन वितरण पर देय कमीशन का ऑनलाईन भुगतान व्‍यवस्‍था शुरू की।

प्रदेश में 27651 उचित मूल्‍य दुकानों से 5.30 करोड़ पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजनांतर्गत (पीएमजीकेएवाय) नि:शुल्‍क खाद्यान्‍न एवं शक्‍कर, नमक के साथ अन्‍य योजनाएँ- मध्‍यान्‍ह भोजन, एकीकृत महिला बाल विकास योजना, कल्‍याणकारी संस्‍थाओं (केकेवाय) एवं छात्रावास में खाद्यान्‍न का वितरण किया जा रहा है।

पीएमजीकेएवाय एवं अन्‍य कल्‍याणकारी योजनांतर्गत माह की एक तारीख से माह अंत तक उचित मूल्‍य दुकान से वितरित राशन सामग्री का डाटा एनआईसी हैदराबाद द्वारा एपीआई के माध्‍यम से एनआईसी भोपाल को उपलब्‍ध करवाई गई है। योजनावार वितरित राशन सामग्री एवं निर्धारित दर अनुसार दुकानवार कमीशन की गणना एनआईसी भोपाल द्वारा की गई है।

उचित मूल्‍य दुकानों को कमीशन भुगतान के‍लिये एनआईसी भोपाल के माध्‍यम से नये साफ्टवेयर का निर्माण करवाया गया। उचित मूल्‍य दुकानों को ऑनलाईन कमीशन भुगतान के लिये संस्‍थाओं के बैंक खाते, आईएफएससी संकलन एवं संस्‍था का नाम, दुकान का नाम, प्रबंधक, विक्रेता आदि का भी सत्‍यापन जिला एवं राज्‍य स्‍तर पर करवाया गया है। इससे संस्‍थाओं के सही बैंक खाते में कमीशन का भुगतान निर्बाध रूप से हो सकेगा।


उचित मूल्‍य दुकानों को ऑनलाईन कमीशन भुगतान से सुविधा होगी। राज्‍य, जिला एवं उचित मूल्‍य दुकान स्‍तर पर भुगतान की जाने वाली राशि प्रदर्शित होगी। सभी योजनांतर्गत वितरित खाद्यान्‍न एवं राशन सामग्री का कमीशन उचित मूल्‍य दुकानों को एकसाथ प्राप्‍त हो सकेगा। विक्रेताओं को कमीशन प्राप्‍त करने के लिए किसी कार्यालय एवं देयक प्रस्‍तुत करने की आवश्‍यकता नहीं रहेगी एवं विधिवत् रिकार्ड संधारण किया जा सकेगा। प्रतिमाह कमीशन भुगतान की जिला एवं राज्‍य स्‍तर पर समीक्षा की जा सकेगी।

पूर्व व्‍यवस्‍था अनुसार मध्‍यप्रदेश स्‍टेट सिविल सप्‍लाईज कार्पोरेशन द्वारा उचित मूल्‍य दुकानों को कमीशन भुगतान सीधे दुकान संचालन करने वाली संस्‍थाओं न दिया जाकर जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक के माध्‍यम से कमीशन भुगतान की व्‍यवस्‍था थी। इसमें कमीशन भुगतान में अधिक समय एवं श्रम भी लगता था।

अपर मुख्‍य सचिव श्रीमती स्मिता भारद्वाज द्वारा प्रवास के दौरान प्रायवेट इंटरप्रेनर्स गारंटी योजनांतर्गत संचालित गोदाम महादेव वेयरहाउस में मैकेनाईज ग्रे‍डिंग मशीन तथा स्‍टील सायलो का निरीक्षण किया गया। जिले के अधिकारियों के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं उपार्जन की तैयारी की समीक्षा की गई और आवश्‍यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्‍टर के अलावा खाद्य विभाग के जिला अधिकारी शामिल हुए।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :