🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

जियो-ब्लैकरॉक ने पाँच इंडेक्स फंड लॉन्च किए नए फंड जियोफाइनेंस ऐप के साथ प्रमुख डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे

👤
prativad
👁 3663 व्यूज
📍 नई दिल्ली
जियो-ब्लैकरॉक ने पाँच इंडेक्स फंड लॉन्च किए नए फंड जियोफाइनेंस ऐप के साथ प्रमुख डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे
5 अगस्त 2025। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने न्यू फंड ऑफरिंग (NFO) के तहत पाँच इंडेक्स फंड लॉन्च कर दिए हैं। नए फंड हैं, जियोब्लैकरॉक निफ्टी 50 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी नेक्सट 50 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड, जियोब्लैकरॉक निफ्टी स्मालकैप 250 इंडेक्स फंड और जियोब्लैकरॉक निफ्टी 8-13 ईयर G-SEC इंडेक्स फंड। न्यू फंड ऑफरिंग 5 अगस्त, 2025 से शुरू होकर 12 अगस्त, 2025 तक चलेगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का संयुक्त उद्यम है, जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी।

लॉन्च के मौके पर जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा: "निवेश के सभी चरणों में निवेशकों की सेवा करना जियोब्लैकरॉक का लक्ष्य है। यह एनएफओ भारत के लोगों के लिए एक निमंत्रण है कि वे आएं और हमारे डिजिटल-फर्स्ट और डेटा-संचालित ऑफर का लाभ उठाएं। इंडेक्स फंड में ब्लैकरॉक को कई दशकों का अनुभव है। भारत में निवेश को हर किसी तक पहुंचाने के लिए, हम सभी नए व पुराने निवेशकों के लिए कई शैक्षिक पहलों की एक श्रृंखला भी शुरू कर रहे हैं।"

जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड मार्केट में अपनी स्थिती लगातार मजबूत कर रहा है। 30 जून को कंपनी ने तीन डेट फंड लॉन्च किए थे। कंपनी ने इन तीन फंड्स के एनएफ़ओ में रिकॉर्ड 17,500 करोड़ रु जुटाए थे। कुल मिलाकर जियो ने म्यूचुअल फंड मार्केट में अब तक आठ फंड उतार दिए हैं। जियोब्लैकरॉक के इंडेक्स फंड जियोफाइनेंस ऐप के साथ प्रमुख डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म्स पर निवेश के लिए उपलब्ध हैं। जिनमें ग्रो, जीरोधा, पेटीएम, इंडमनी, धन, कुवेरा और अन्य सेबी पंजीकृत निवेश सलाहकार शामिल हैं।
Tags :