🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

एनआईआरएफ रैंकिंग-2025: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र निजी विश्वविद्यालय, जिसने लगातार सातवें वर्ष यूनिवर्सिटी रैंकिंग में हासिल किया स्थान

👤
prativad
👁 1252 व्यूज
📍 भोपाल
एनआईआरएफ रैंकिंग-2025: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र निजी विश्वविद्यालय, जिसने लगातार सातवें वर्ष यूनिवर्सिटी रैंकिंग में हासिल किया स्थान
4 सितंबर 2025। शिक्षा मंत्रालय भारत शासन की नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की इंडियन रैंकिंग 2025 की हाल ही में माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने घोषणा की है। मध्य प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय एक मात्र विश्वविद्यालय है जिसने लगातार सातवें वर्ष देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में अपना स्थान बनाया है। इस वर्ष यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने 151-200 रैंक बैंड और इंजीनियरिंग रैंकिंग में 201-300 रैंक बैंड में स्थान हासिल किया है। रैंकिंग का निर्धारण विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर किया जाता है। जिसमें टीचिंग, लर्निंग व रिसोर्सेस, रिसर्च एण्ड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच एण्ड इनक्लूसीविटी और परसेप्शन शामिल है।

इस उपलब्धि पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रयोजी निकाय आईसेक्ट संस्था के सचिव डाॅ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डाॅ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ रवि प्रकाश दुबे, आईक्यूएसी निदेशक डाॅ. नितिन वत्स तथा प्रतिकुलपति डाॅ. संजीव गुप्ता और कुलसचिव डाॅ. संगीता जौहरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी और प्रशासनिक स्टाफ को बधाई दी।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रवि प्रकाश दुबे ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय को एनआईआरएफ के विभिन्न पैरामीटर्स पर अच्छे अंक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी वर्षों में देश के शीर्ष 100 संस्थानों में अपनी जगह बनाने का है। वहीं आईक्यूएसी निदेशक डाॅ. नितिन वत्स ने कहा कि इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संपूर्ण टीम को जाता है। विश्वविद्यालय का कौशल विकास, ई-लर्निंग, उद्यमिता, कला एवं संस्कृति, खेल, शोध और नवाचार पर हमारा विशेष ध्यान केंद्रित है।
Tags :