🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

इंदौर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ. मोहन का कड़ा रुख, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक सहित कई लापरवाह अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद

👤
prativad
👁 1806 व्यूज
📍 भोपाल
इंदौर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ. मोहन का कड़ा रुख, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक सहित कई लापरवाह अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद
पीड़ित परिवारों-घायलों से मिले प्रदेश के मुखिया
सीएम डॉ. यादव ने घायलों के लिए 1-1 लाख रुपये की घोषणा की
हादके के बाद रातभर परेशान रहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मृतकों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी

16 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए खौफनाक ट्रक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 16 सितंबर को कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एक तरफ मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस उपायुक्त यातयात को हटाने के साथ-साथ कॉन्सटेबलों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा आपदा में बेहतर काम करने के लिए उन्होंने कॉन्सटेबल सहित एक शख्स को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। इससे पहले सीएम डॉ. यादव ने अस्पताल जाकर हादसे में घायल हुए लोगों के हालचाल जाने। अब इस घटना की जांच रिपोर्ट एसीएस होम प्रस्तुत करेंगे।

गौरतलब है कि इंदौर हादसे के दूसरे दिन सीएम डॉ. यादव इंदौर पहुंचे। उन्होंने घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक थी और उस पीड़ा से वे रात भर परेशान रहे। उन्होंने मीडिया को बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस भीषण घटना के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त यातयात अरविन्द तिवारी को हटा दिया गया है। तिवारी को भोपाल कार्यालय अटैच किया जाएगा।

चार कॉन्सटेबल निलंबित
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ट्रक हादसे के चलते एसीपी सुरेश सिंह, प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह, प्रभारी सूबेदार चन्द्रेश मरावी, निरीक्षक दीपक यादव को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर, कॉन्सटेबल पंकज यादव और ऑटो रिक्शा चालक अनिल कोठारी को अच्छा काम करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

यूं हुआ था हादसा
बता दें, 15 सितंबर को इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर शिक्षक नगर में एक ट्रक बेकाबू हो गया। वह भीड़ और कई वाहनों को कुचलता हुआ चला गया। इसमें कुछ लोगों की जान चली गई। इस हादसे के दौरान ट्रक में आग भी लग गई। इस हादसे में वहां खड़े लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। सूचना मिलते ही बचाव दल, पुलिसकर्मी और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गए थे।
Tags :