×

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे 22 लाख से अधिक युवा

Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 2258

भोपाल: 4 अक्टूबर 2023। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इस सूची के अनुसार, मध्यप्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5,61,36,229 है। इनमें से 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 22,36,564 मतदाता पहली बार वोट करेंगे।

चुनाव आयुक्त अनुपम राजन ने बताया कि जारी की गई सूची के अनुसार, राज्य में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5,60,60,925 है, जिसमें पुरूष मतदाता 2,88,25,607, महिला मतदाता 2,72,33,945 एवं थर्ड जेण्डर 1373 हैं। सेवा मतदाता 75,304 हैं, जिनमें 73,020 पुरूष एवं 2,284 महिला मतदाता हैं। सूची में वरिष्ठ मतदाता 6,53,640, दिव्यांग मतदाता 5,05,146 तथा 99 अप्रवासी भारतीय मतदाता हैं।

सूची के अंतिम प्रकाशन तक 24,33,965 मतदाताओं के नाम जोड़े गये, 7,50,175 मतदाताओं के नाम निरस्त किए गए। इस प्रकार कुल 16,83,790 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई। 15,01,146 मतदाताओं के विवरणों में संशोधन किया गया।

आयुवर्ग के अनुसार देखें तो 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग में ऐसे मतदाता 22,36,564 हैं जो पहली बार वोट करेंगे। वहीं 20 वर्ष से 29 साल के आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 1,41,76,780 है। इसी प्रकार 30 वर्ष से 39 आयु वर्ग में 1,45,03,508 मतदाता हैं।

22 लाख से ज्यादा युवा मतदाताओं की उपस्थिति इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। इन युवा मतदाताओं की अपनी अलग-अलग विचारधारा और राजनीतिक राय है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किस दल को अपना समर्थन देते हैं।

मतदाता सूची के प्रमुख तथ्य:
कुल मतदाता: 5,61,36,229
सामान्य मतदाता: 5,60,60,925
पुरुष मतदाता: 2,88,25,607
महिला मतदाता: 2,72,33,945
थर्ड जेंडर: 1373
सेवा मतदाता: 75,304
वरिष्ठ मतदाता: 6,53,640
दिव्यांग मतदाता: 5,05,146
अप्रवासी भारतीय मतदाता: 99


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News