🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ मोहन यादव ने बताई भाजपा के संकल्‍प पत्र की विशेषताएं, बोले-पीएम की हर गारंटी पूरी होगी

👤
prativad
👁 3323 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ मोहन यादव ने बताई भाजपा के संकल्‍प पत्र की विशेषताएं, बोले-पीएम की हर गारंटी पूरी होगी
15 अप्रैल 2024। डाॅ मोहन यादव ने पत्रकारों को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की योजनाओं के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दी।

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्‍प पत्र अथवा घोषणा पत्र पर मप्र के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव और मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने स्‍टेट मीडिया सेंटर पर मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बीजेपी का संकल्प पत्र भोपाल में भी प्रसारित किया।



इस अवसर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की व‍िजन के कारण मप्र के हजारो बेघर लोगों को स्‍वयं का घर मिल गया है। इस पीएम आवास योजना में गांव व शहरी लोगों को फायदा मिला है। शहरों को सुन‍ियोज‍ित तरीके से व‍िकस‍ित करना होगा। सभी शहरों का व‍िकास होना चाहि‍ए। प्रधानमंत्री मोदी पर्यटन पर भी ध्‍यान दे रहे है। इसमें कई संभावनाएं सामने आ रही है। सीएम ने कहा कि पीएम की हर गारंटी पूरी होगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगले 2 साल के अंदर हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज देने की कोशिश हम कर रहे हैं। प्रदेश में 4 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड हमने बनाए हैं। संकल्प पत्र में अब बड़ा निर्णय यह है कि 70 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने का संकल्प लिया गया है।

मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने संकल्‍प पत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मप्र के 26 हजार लोगों के इसमें सुझाव मिले थे। इस दौरान मप्र चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्‍क उपचार का सुझाव भी शाम‍िल है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :