बजट सत्र के बाद होंगे तबादले, कई जिलों में कलेक्टर भी बदलेंगे

Place: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                         Views: 205303

Bhopal: 20 मार्च 2025। विधानसभा सत्र और बजट की तैयारी के कारण ये तबादले भी नहीं हो पाए। विभागों में इसके प्रस्ताव तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तबादलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक आधार पर कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे।

विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद फिर तबादले होंगे। कुछ कलेक्टर बदले जाएंगे तो मंत्रालय स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन होगा। विभागीय स्तर पर भी तबादले के प्रस्ताव तैयार हैं। स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में तबादले प्रस्तावित हैं। प्रदेश में वर्ष 2022 से सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Share

Related News

Global News