×

🌨️ भोपाल में सुबह से तेज बारिश, सड़कें उखड़ी; कई जगहों पर जलभराव

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 161445

Bhopal: भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में 24 घंटे में 1.30 फीट बढ़ गया। इसमें से 0.60 पानी रात में ही बढ़ गया। वहीं, आज भी 0.10 फीट पानी बढ़ गया। कोलांस नदी के लेवल से 3 फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है। अब यह ढाई फीट से भी कम खाली है। इसमें शनिवार दोपहर तक 1664.50 फीट पानी है। फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। भोपाल में आज सुबह से ही तेज बारिश का दौर है। लगातार बारिश होने से शहर की सड़कें भी उखड़ गई है।

भोपाल में दो दिन में तेज बारिश हो रही है। 24 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई है। लगातार बारिश होने की वजह से दिन-रात के टेम्प्रेचर में भी गिरावट हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। वहीं, रात में पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।​​​​​​

Related News

Latest News

Global News