×

⚡ 4 नए एयरपोर्ट से आएगा एविएशन बूम, मध्य प्रदेश के गांव-शहरों में उतरेगी फ्लाइट

Live updates, Breaking News
Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 177206

Bhopal: पिछले दिनों बुंदेलखंड इंडस्ट्री कॉनक्लेव में सीएम मोहन यादव ने सागर में जल्द ही हवाई यातायात शुरू होने की घोषणा की थी. इसके साथ मध्य प्रदेश के चार महत्वपूर्ण शहरों में भी एयरपोर्ट शुरू करने की घोषणा की गई थी. बात करें सागर की, तो सागर रहली मार्ग पर स्थित ढाना हवाई पट्टी, जहां अभी एविएशन स्कूल संचारित हो रहा है उसे एयरपोर्ट में तब्दील किया जाएगा. लंबे समय से सागर में हवाई यात्रा शुरू किए जाने की मांग चल रही है और मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में एविएशन मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका सर्वे भी कराया था.

Related News

Global News