Bhopal: 16 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति 2026 जल्द लागू हो सकती है। मोहन सरकार एक महीने के लिए ट्रांसफर पर लगी रोक हटा सकती है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने ड्राफ्ट तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसे इसी माह के अंत तक कैबिनेट में पेश किया जा सकता है।
मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 की नई तबादला नीति लागू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के संकेतों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) नीति का ड्राफ्ट तैयार करने में जुट गया है, जिसे अप्रैल के अंत तक कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। सरकार हर साल की तरह इस बार भी तबादलों पर लगी रोक को सीमित अवधि के लिए हटाएगी। प्रस्ताव के अनुसार, करीब एक महीने की विंडो खोली जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के तबादले किए जा सकेंगे। हालांकि, अनियंत्रित तबादलों पर रोक लगाने के लिए एक सीमा तय की गई है-किसी भी विभाग में कुल तबादले उसके कैडर के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे।















