Bhopal: डॉ. नवीन जोशी
भोपाल 25 जुलाई 2022। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक की अवधि में जी-20 समूह की अध्यक्षता करेगा। इस अवधि में भारत के विभिन्न स्थानों पर 190 से भी अधिक बैठकों का आयोजन किया जाना है। मप्र के दो शहरों इंदौर एवं भोपाल में बैठकों का आयोजन होना है। राज्य में होने वाली जी-20 बैठकों के दौरान अंतराष्ट्रीय प्रतिभागियों के प्रवास पर उनके सत्कार, आवास, सुरक्षा इत्यादि की व्यवस्था हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया गया है।समिति में जीएडी एवं गृह विभाग के दोनों एसीएस, उद्योग विभाग के पीएस, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सीईओ सदस्य बनाये गये हैं जबकि पर्यटन विभाग के पीएस को सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में जीएडी ने आदेश जारी कर दिये हैं।
क्या है जी-20 समूह :
जी-20 समूह 19 देशों एवं यूरोपियन यूनियन का ग्रुप है। इसमें शामिल 19 देश हैं : अजेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चायना, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इण्डोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रुस, साउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, टर्की, ब्रिटेन एवं अमेरिका। इस ग्रुप का निर्माण अंतराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिये किया गया है।
जी-20 समूह की बैठक के लिये सीएस की अध्यक्षता में बनी समन्वय समिति
Location:
Bhopal
👤Posted By: DD
Views: 688
Related News
Latest Posts
Latest Posts
- शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं ज्यादा व्यायाम, डाक्टरी सलाह जरूर ले
- भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थ-व्यवस्था बनाने में म.प्र. देगा 550 बिलियन डॉलर का योगदान
- गूगल फोन में ढूंढ निकाली 49 गलतियां, इनाम में मिले कोरोडों रुपये
- माधव नेशनल पार्क को टाईगर रिजर्व बनाने की तैयारी
- 5जी टेक्नोलॉजी के अखाड़े में भारत के दो सबसे दौलतमंद कारोबारी
- ताईवान पर चीन शेर था, मगर कागजी !!
- Indian EV Brand EVeium launches Experience Hub in Bengaluru
- मध्य प्रदेश में बांस के परिवहन की दरें कम हुईं