स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार नए पदों पर भर्ती, बिजली सब्सिडी को मंजूरी

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 1882

11 जून 2024। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विद्युत दरों में राज्य शासन को सब्सिडी देने का निर्णय लिया है, जिससे सरकार पर 24,420 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की निर्धारित प्रक्रिया अनुसार अग्रिम सब्सिडी नहीं दी जाती है, तो यह राहत उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाएगी और उन्हें निर्धारित दरों पर ही विद्युत प्राप्त होगी। त्रैमासिक अग्रिम सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाना आवश्यक है। कैबिनेट ने घरेलू उपभोक्ताओं को 6,000 करोड़, किसानों को 13,000 करोड़ और एससी-एसटी किसानों को 5,000 करोड़ की सब्सिडी मंजूर की है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों के 607 पदों की सीधी भर्ती
कैबिनेट ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु 607 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों की सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। निश्चेतना, मेडिकल, स्त्रीरोग, शिशुरोग, रेडियोलॉजी, अस्थि रोग, और सर्जरी विशेषज्ञताओं के 1,214 पद रिक्त हैं, जिनमें से 50% पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा।

46491 नए पदों पर होगी भर्ती
भारतीय लोक स्वास्थ्य मानकों के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिए 46491 नए पदों को सृजित किया गया है। इनमें तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के साथ पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं, जिन पर भर्ती की जाएगी।

गोवंश की सुरक्षा का निर्णय
मुख्यमंत्री ने इस वर्ष को गोवंश रक्षा वर्ष के रूप में घोषित किया है। इसमें गौशालाओं को उन्नत करने, सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने, बीमार और घायल गोवंश को उपचार और अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

भोपाल गैस त्रासदी विभाग में डॉक्टरों की प्रतिनयुक्ति
भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में अब नई भर्ती नहीं की जाएगी। विभाग में डॉक्टरों की कमी को प्रतिनयुक्ति से पूरा किया जाएगा और संविधा भर्ती नियम-2003 के अनुसार भर्ती की जाएगी।

आउटसोर्स से कर्मियों की नियुक्ति
प्रदेश के शासकीय और स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं उनके संबद्ध चिकित्सालयों के लिए आउटसोर्स के माध्यम से सफाई कर्मी, मल्टीपर्पज स्टाफ, जनरल ड्यूटी अटेंडेंट आदि की नियुक्ति को स्वीकृति दी गई है।

तीन विश्वविद्यालयों के लिए वित्तीय सहायता और पदों की मंजूरी
रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर; क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय, खरगोन; और क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय, गुना के लिए वित्तीय सहायता और पदों की मंजूरी दी गई है। प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए 235 पद (प्रशासकीय 14, शैक्षणिक 140, और गैर-शैक्षणिक 81) और भवन निर्माण सहित पूंजीगत परियोजनाओं के लिए 150 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

पीएम और सीएम को दी बधाई
कैबिनेट के प्रारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी गई। वहीं, प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने पर मुख्यमंत्री को भी बधाई दी गई। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 61% से अधिक वोट हासिल किए और 207 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

Related News

Global News