29 अप्रैल 2017। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की आनलाईन समीक्षा करेंगे। यह वैसी ही समीक्षा होगी जैसी कि हर माह समाधान आनलाईन की होती है। समाधान आनलाईन समीक्षा के तत्काल बाद सीएम प्रगति आनलाइन (प्रोजेक्ट मॉनिटरिेंग फ्रेमवर्क) के माध्यम से यह समीक्षा हर माह करेंगे।
इस नई आनलाईन समीक्षा का खाका योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने तैयार किया है। इसके लिये विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का चयन किया गया है। सभी विभागों से कहा गया है कि वे अपनी परियोजनाओं की प्र्रगति की जानकारी ई-पीएमटी टूल में दर्ज करायें। सीएम द्वारा यह मासिक समीक्षा आनलाईन डेशबोर्ड/ईपीएमटी टूल द्वारा की जायेगी।
चयनित परियोजाओं से संबंधित प्रत्येक अधिकारी सीएम द्वारा की जाने वाली समीक्षा के दौरान उपस्थित रहेंगे। जलसंसाधन विभाग की 26 परियोजनाओं का हर माह आनलाईन समीक्षा करने के लिये चयन किया गया है।
इनमें शामिल हैं : बाणसागर मल्टीपरपज, बानसुजारा वृह्द सिंचाई, कुण्डलिया वृह्द, मझगांव मध्यम स्कीम,मोहनपुरा वृह्द, पवई मध्यम, पेंच डायवर्सन, रुंज मध्यम सिंचाई, पंचमनगर वृह्द, गरोठ माईक्रो सिंचाई वृह्द, चंदेरी माइक्रो वृह्द, रामनगर माइक्रो वृह्द, नईगढ़ी माइक्रो सिंचाई वृह्द, बीना वृह्द, परसडोह मध्यम, मुरकी पोण्ड मध्यम, तारपेड मध्यम, बरखेड़ा मध्यम, हिरन मध्यम, जुड़ी मध्यम, करम मध्यम, भाम-राजगढ़ मध्यम, खरमैयर मध्यम, सजली मध्यम, टेम मध्यम तथा पटने मध्यम परियोजना।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रगति आनलाईन हेतु निर्देश आये हैं। हमने चयनित 26 परियोजनाओं के लिये तैयारी कर ली है। अभी आनलाईन समीक्षा की तिथि शासन से नहीं आई है।
- डॉ नवीन जोशी
अब सीएम महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की हर माह आनलाईन समीक्षा करेंगे
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 17897
Related News
Latest News
- इंजीनियर उमंगा कुमावत बनीं मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026, अब राष्ट्रीय मंच पर करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
- प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति
- भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने नमाज पर रोक बरकरार रखी, मुस्लिम पक्ष के लिए पास में वैकल्पिक स्थान देने का निर्देश
- समिति ने सीएम डॉ. मोहन को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में बंद है पूरी कहानी
- युवा क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका, 'क्रिएट इन इंडिया चैलेंज' में ₹1 करोड़ तक की ग्रांट
Latest Posts














